नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों गिरावट आई। जी हां वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर उतार चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 65 रुपए उतरकर 34,285 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और चांदी 150 रुपए गिरकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। जबकि कल सोने की कीमत में 180 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 34,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए वहीं चांदी आज 50 रुपये की तेजी के साथ 38,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.32 प्रतिशत चढ़कर 1413.78 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.33 प्रतिशत बढ़कर 1413.10 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में कुछ नरमी आने तथा डॉलर में सुधार के कारण कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव का रुख देखा जा रहा है। इस दौरान चांदी 0.14 प्रतिशत उतरकर 15.23 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
हालांकि स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 65 रुपए टूटकर 34,285 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़कर 34,115 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,800 रुपए पर स्थिर रही। सोने में गिरारवट का असर चांदी पर भी दिखा।
चांदी हाजिर 150 रुपए गिरकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 15 रुपए टूटकर 37,590 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले दिवस के 80 हजार रुपए और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 34,285
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 34,115
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 37,590
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा: 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा: 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 26,800
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका