नई द‍िल्‍ली: जल्‍द ही सरकार अब चिप आधारित पासपोर्ट लाने की तैयारी में है। जी हां विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा हैं कि पासपोर्ट सेवा में सुधार के कार्यक्रम जारी रहेंगे और जल्द ही देश में इलेक्ट्रॉनिक चिप युक्त ई-पासपोर्ट जारी होना शुरू हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इसको लेकर सभी काम पूरा हो चुका है। इसका सॉफ्टवेयर आईआईटी कानपुर और नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने मिलकर तैयार किया है। इतना ही नहीं नए पासपोर्ट में अब पेपर की क्वालिटी और पर प्रिंटिंग पहले के तुलना काफी बेहतर होगी। पासपोर्टधारक की पर्सनल जानकारियां डिजिटली साइन होंगी और चिप में सेव रहेंगी।

Advertisement

2017 में शुरू किया गया था ई-पासपोर्ट के लिए प्रोसेस

ऑफिसियल्स के मुताबिक ई-पासपोर्ट के साथ किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ करने पर यह पकड़ में आ जाएगा। साथ ही, नया पासपोर्ट सुरक्षा के मामले में एडवांस फीचर्स से लैस होगा। आपको बता दें कि इसे ई-पासपोर्ट कहा जा रहा है। इसको लेकर इलेट्रॉनिक कांटैक्टलेस इनलेज जुटाने के लिए इंडिया सिक्योरिटी प्रेस को मंजूरी मिल चुकी है। इस बात से भी अवगत करा दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने ई-पासपोर्ट के लिए प्रोसेस 2017 में शुरू किया था। योजना के मुताबिक इस प्रकार के पासपोर्ट सबसे पहले डिप्लोमेट्स और ऑफिसियल्स को मिलेंगे। इसके बाद आम लोगों को इसे जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक निश्चित समय नहीं निर्धारित किया गया है कि कब तक चिप-आधारित पासपोर्ट जारी होंगे।

Advertisement

जानें ई-पासपोर्ट के फीचर के बारें में

  • खुशी की बात तो यह हैं कि अब आपकी एयरपोर्ट पर कुछ ही सेकंड में पहचान प्रमाणित हो जायेगी। जी हां भीड़ भरे एयरपोर्ट पर जब आपके पास समय की कमी हो तो ई-पासपोर्ट सिर्फ कुछ ही सेकंड में आपकी पहचान प्रमाणित कर देंगे।
  • ई-पासपोर्ट के प्रोटोटाइप का परीक्षण अमेरिकी सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त लेबोरेटरी में किया गया है।
  • नए पासपोर्ट के सामने और पीछे के कवर मोटे हो सकते हैं। इसके साथ ही ऑफिसियल्स के मुताबिक बैक कवर में छोटा सा सिलिकॉन चिप हो सकता है।
  • बता दें कि यह चिप पोस्टेज स्टांप से भी छोटा होगा और इसमें एक आयताकार एंटीना लगा होगा।
  • वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी कॉमर्शियल एजेंसी को इसमें इंवॉल्व नहीं किया गया है।
  • चिप में 64 किलोबाइट्स की मेमोरी स्पेस होगी।
  • चिप में पासपोर्टधारक का फोटोग्राफ और फिंगरप्रिंट्स स्टोर होगा।
  • चिप में 30 विजिट्स और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की जानकारी स्टोर करने की क्षमता होगी।

वीजा के न‍ियमों में आया बदलाव, व‍िदेश जाने से प‍हले जानें नए न‍ियम ये भी पढ़ें