नई द‍िल्‍ली: एक बार फ‍िर न‍ीरव मोदी को झटका लगा। जी हां लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी वीडियो लिंक के जरिए पेश हुआ। बता दें कि उसकी रिमांड 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। अब अगली सुनवाई वहीं 25 जुलाई को ही होगी। इस बात की भी जानकारी दें कि कोर्ट ने कहा है कि अगर वह अपने केस से जुड़े दस्तावेजों को पढ़ना चाहता है कि तो यह सुविधा उसे दी जाएगी।

Advertisement

पांचवीं बार जमानत याच‍िका खारिज

बता दें कि नीरव मोदी के वकीलों ने कोर्ट से एक लैपटॉप की मांग की है। वकीलों ने कहा कि उसके क्लाइंट भारत सरकार की तरफ से लगाए गए 500 पन्नों के आरोपों को पढ़ना चाहते हैं, इसलिए उन्हें लैपटॉप दी जाए। इस तरह पांचवीं बार भी नीरव मोदी की जमानत याचिक खारिज हो गई है।

Advertisement

नीरव मोदी और उसकी बहन के बैंक अकाउंट सील

वहीं दूसरी तरफ, स्विटजरलैंड में नीरव मोदी और उसकी बहन के बैंक अकाउंट सील कर दिए गए हैं। इन अकाउंट्स में करीब 280 करोड़ रुपये जमा थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से स्विस अधिकारियों से अपील की गई थी कि उसके बैंक अकाउंट लॉक कर दिए जाएं क्योंकि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ईडी अधिकारियों ने कहा कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखा किया है।

Advertisement

19 मार्च को हुई ग‍िरफ्तारी

आपको इस बात से रुबरु करा दें कि 48 साल का कारोबारी नीरव मोदी हिंदुस्तान में 13,000 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में वॉन्टेड है। उसे 19 मार्च को होलबोर्न से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही वह प्रत्यर्पण कार्यवाही के खिलाफ लड़ रहा है। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) 13,000 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में जांच कर रही हैं।