नई दिल्ली। अमेरिका ऐसे ही अमेरिका नहीं है बना है, वहां कुछ ऐसा है जो उसे अमेरिका बनाता है। हमारे देश में अमीर हरदम टैक्स छूट मांगते रहते हैं, लेकिन अमेरिका के अमीरों ने ट्रांप सरकार से कहा है कि हम लोगों पर और ज्यादा टैक्स लगाया जाए, क्योंकि देश में संसाधन बढ़ाने के लिए यह जरूरी है।

Advertisement

20 अरबपतियों की सरकार को सलाह
अमेरिका के 20 अरबपति उद्योगपतियों ने वहां की सरकार से कहा है कि उन लोगों पर अधिक टैक्स लगाया जाए। इनमें फेसबुतक के सह संस्थापक क्रिस ह्यूज, जॉर्ज सोरोस, वाल्ट डिजनी के वंशज और हयात होटल चेन के मालिक जैसे अबरपति शामिल हैं। इन अरबपतियों का कहना है कि अमेरिका में हमारी संपत्ति पर अधिक टैक्स लगाना एक नैतिक, सैद्धांतिक और आर्थिक जिम्मेदारी बनती है।

Advertisement

आखिर क्यों कहा ऐसा
इन उद्योगपतियों का कहना है कि, वेल्थ टैक्स लगाने से, जलवायु परिवर्तन से लड़ने, अर्थव्यवस्था में सुधार करने, गरीबी और अमीररी की खाई को पाटने और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा किया जा सकता है। इसके अलावा देश में पर्याप्त अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इन अमीरों का कहना है कि इससे हमारी लोकतांत्रिक आजादी भी मजबूत होगी। इससे पहले एक बार अरबपति वॉरेन बफेट ने कहा था कि उन पर उनके सचिव से भी कम दर से टैक्स लगाया जाता है, जो उचित नहीं है।

Advertisement

धनी देशों में से एक है अमेरिका
ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट के आंकड़ों के अनुसार, करीब 40 देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका धनी देशों के मामले में छठावें नंबर पर है। इन लोगों ने यह खत डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति के उम्मीदवार के समर्थन करते हुए लिखा है। इसमें इन अमीर 11 परिवारों के का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Income Tax : 3 साल बाद बिना निवेश बचेगा टैक्स, ये है तरीका