नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी देखी गयी वहीं दूसरी ओर चांदी में भी बढ़ोतरी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की भारी उछाल के बल पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 280 रुपए चमककर 15 सप्ताह के उच्चतम स्तर 34,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 40 रुपए चढ़कर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। जबकि कल यानि गुरुवार को सोना 280 रुपए चमककर करीब चार महीने के उच्चतम स्तर 34020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इस दौरान चांदी 710 रुपए उछलकर 39060 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत
अमेरिका के ईरान पर खाड़ी में हमला करने के निर्देश दिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के साथ ही कच्चे तेल और डॉलर सहित सभी प्रमुख मुद्राओं में तेजी आ गई। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर कारोबार के दौरान चार सितंबर 2013 के बाद उच्चतम स्तर 1410.78 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक चढ़ गया।
हालांकि बाद में इसमें कुछ नरमी देखी गई और यह पिछले सत्र के मुकाबले 0.03 प्रतिशत गिरकर 1387.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से अमेरिका का जुलाई सोना वायदा 0.93 प्रतिशत चढ़कर 1406 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखी गई थी लेकिन अंत में यह भी 1.31 प्रतिशत फिसलकर 15.22 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
जबकि स्थानीय बाजार में सोना 28 फरवरी 2019 के बाद के उच्चतम स्तर पर रहा। उस दिन सोना 38200 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा था। आज सोना स्टैंडर्ड 280 रुपए चमककर 34300 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। सोना बिटुर भी इतनी की ही तेजी लेकर 34130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि इस तेजी से गिन्नी पर कोई असर नहीं हुआ और यह पिछले दिवस के 26800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पड़ी रही।
वहीं चांदी 40 रुपए चमककर 39100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 140 रुपए चढ़कर 38185 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले सत्र के क्रमश: 81 हजार रुपए और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोला गया।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,300
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 34,130
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,100
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,185
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 82,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,800
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका