नई दिल्‍ली: ग्राहकों की सुविधा के लिए टाटा स्काई ने नई सर्विस लॉन्च की है। बता दें कि भारत के अग्रणी कंटेंट डिस्‍ट्रीब्‍यूशन प्‍लेटफॉर्म, टाटा स्‍काई ने नई "रूम टीवी सर्विस" लॉन्‍च की है। नई सेवा का उद्देश्य है, सब्‍सक्राइबर्स के लिए मल्टी टीवी कनेक्शन के पैक्स आसानी और सरलता से चुनना। इस नई सर्विस के माध्‍यम से, टाटा स्‍काई परिवार के हर सदस्‍य को उनकी सुविधा के अनुसार विशिष्‍ट रूप से निर्मित पैक्‍स एवं इंस्‍टैंट पैक संशोधनों के जरिए उसकी पसंद का मनोरंजन प्रदान करने का लक्ष्‍य रखता है।

Advertisement

सर्व‍िस का लाभ टाटा स्‍काई मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से उठा सकते

आपको इस बात की भी जानकारी दें कि सब्‍सक्राइबर्स सेकेंडरी कनेक्‍शंस पर आसानी से अपनी पसंद का कंटेंट चुन सकते हैं। इसके साथ ही उन्‍हें सिर्फ चुने गए कंटेंट के लिए भुगतान करना होगा। उनके सेकेंडरी कनेक्‍शंस में अब समान सब्‍सइक्राइबर आइडी के तहत घर में पहले कनेक्‍शन के लिए चुने गए बेस पैक से अलग चैनल और सर्विसेज होंगी। सब्‍सक्राइबर्स रूम टीवी सर्विस का लाभ www.mytatasky.com पर जाकर या टाटा स्‍काई मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से उठा सकते हैं।

Advertisement

डिश टीवी ने हाल में ही अपनी मल्टी टीवी पॉलिसी को रिडिजाइन किया

इस बात की भी जानकारी दें कि एयरटेल डिजिटल टीवी और डिश टीवी ने हाल में ही अपनी मल्टी टीवी पॉलिसी को रिडिजाइन किया है। डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनियों ने ये फैसला ट्राई के नए नियम लागू होने के बाद किया है। 15 जून से पहले टाटा स्काई ने अपनी नई सेवा पेश की है, जो सब्सक्राइबर्स को मल्टी टीवी कनेक्शन का बेहतर विकल्प प्रदान करती है। आपको बता दें कि टाटा स्काई ने कुछ दिन पहले ही अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में 400 रुपए की कटौती भी कर दी है। टाटा स्काई ने अपने एचडी और एसडी दोनों सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में कमी की है।

Advertisement