नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक नया 151 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। जी हां सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड प्लान में बीते नकुछ समय में काफी बदलाव किया है। टेलिकॉम कंपनियों के बीच बढ़तें कॉम्पिटिशन के चलते बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक प्लान लेकर आया है। और साथ ही अपने पुराने प्लान्स को भी अपडेट किए हैं। बीएसएनएल अब अभिनंदन-151 नाम से एक नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है। बीएसएनएल का यह प्लान अभी केवल चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में इंट्रोड्यूस किया गया है। आपको बता दें कि बीएसएनएल इस प्लान में यूजर्स को कई ऑफर भी दे रहा है।
यूजर्स को रोज 1जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा
जानकारी दें कि 151 रुपये वाले बीएसएनएल के इस प्लान को सब्सक्राइब करने पर यूजर्स को रोज 1जीबी इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग दी जा रही है।इसकी खास बात है कि रोमिंग कॉलिंग बेनिफिट मुंबई और दिल्ली सर्कल में भी काम करेंगे। बता दें कि प्लान में मिलने वाले फ्री बेनिफिट 24 दिन तक वैलिड रहेंगे, लेकिन प्लान की वैलिडिटी 180 दिन रहेगी। बीएसएएल का यह प्लान 90 दिनों के प्रमोशनल पीरियड के लिए ही मार्केट में उपलब्ध होगा। इस प्लान को ऐक्टिवेट करने के लिए यूजर्स सेल्फ केयर कीवर्ड SMS PLAN 151 टाइप कर 123 पर सेंड करना होगा।
बंपर ऑफर अप्लाई के बाद कुल 3.21 डेटा रोज
इस बात से भी अवगत करा दें कि इसके साथ ही बीएसएनएल के बंपर ऑफर में 2.21जीबी का एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। जिन प्लान में ये ऑफर वैलिड है उसमें 186 रुपये वाला एसटीवी पैक भी शामिल है। वैसे तो यह प्लान डेली 1जीबी डेटा ऑफर के साथ आता है, लेकिन बंपर ऑफर के अप्लाई होने के बाद इसमें यूजर्स को कुल 3.21 डेटा रोज मिल रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान