नई दिल्ली। रिलायंस जियो लगातार ऑफर लाती रहती है। ऐसा ही ऑफर लेकर कंपनी फिर से आई है। इस बार यह ऑफर 198 रुपये और 399 रुपये के रिचार्ज पर मिल रहा है। यह ऑफर नए और पुराने दोनों ही ग्राहकों के लिए है। इस ऑफर के तहत जैसे इन रिचार्ज से फोन चार्ज कराया जाएगा आपको कूपन दिए जाएंगे, जिन पर लगातार 5 माह तक खरीदारी में छूट पाई जा सकती है। इस ऑफर का फायदा 14 जुलाई 2019 तक ही उठाया जा सकता है।
क्या है रिलायंस जियो का 198 रुपये रिचार्ज का ऑफर
जैसे ही लोग 198 रुपये का रिचार्ज कराएंगे, उनको 198 रुपये का कूपन जारी किया जाएगा। यह कूपन उपभोक्ता 5 बार इस्तेमाल कर सकेगा। यह कूपन एजेआईओ का होगा। इस कूपन से उपभोक्ता खरीदारी कर सकेंगे। मिलने वाले 5 कूपन के इस्तेमाल की पहली शर्त यह है कि यह महीने में केवल एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस कूपन का लाभ तभी मिलेगा जब खरीदारी 999 रुपये या उससे ज्यादा की हो। इस बिल में से 198 रुपये कूपन की छूट को घटा दिया जाएगा। बाकी पैसा ही आपको देना होगा। इस प्रकार 5 महीने आप अधिकतम 990 रुपये की छूट ले सकेंगे।
क्या है रिलायंस जियो का 399 रुपये रिचार्ज का ऑफर
रिलायंस जियो की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 399 रुपये के रिचार्ज कराने पर ग्राहक को 399 रुपये का एजेआईओ कूपन मिलेगा। यह कूपन भी 5 बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन कूपनों का महीने में एक बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। लेकिन शर्त यह है कि यह खरीदारी 1399 रुपये से कम की न हो। अगर खरीदारी इससे ज्यादा की भी होगी तब भी यह कूपन मान्य रहेगा। जैसे ही ग्राहक खरीदारी करेगा उसके बिल में से 399 रुपये घटा दिया जाएगा। इस प्रकार लगातार 5 महीने तक लोग खरीदारी करके 1995 रुपये की छूट ले सकेंगे।
यह भी पढ़े : रिलायंस जियो का ऑफर, अब सब देख सकेंगे वर्ल्ड कप क्रिकेट
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान