नई दिल्ली: गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। छुट्टियों में इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर निकाला है। जी हां बता दें कि सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध कराने वाली विमान कंपनी इंडिगो स्पेशल समर सेल का एलान किया है। यह स्पेशल सेल चार दिनों तक के लिए हो होगा और इस सेल में 16 जून से लेकर 28 सितंबर के बीच की हवाई यात्रा के लिए टिकटों की बिक्री होगी। आज यानी 11 जून से इन टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है और इस खास ऑफर के तहत लोग 14 जून तक हवाई टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। इस बात की जानकारी निजी विमान कंपनी इंडिगो ने दी है। इंडिगो द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस सेल के तहत सभी घरेलू उड़ानों का किराया 999 रुपये से शुरू होगा और अंतरराष्ट्रीय जगहों के टिकट की कीमतें 3499 रुपये से शुरू होंगी।
जानें यहां कब से कब तक कर सकते यात्रा
जानकारी दें कि चार दिनों का यह ऑफर लगभग साढ़े तीन महीनों के बीच के सफर के लिए है। इस ऑफर के तहत 16 जून से लेकर 28 सितंबर के बीच में घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इस खास ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। इंडिगो के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर (सीसीओ) विलियम बोल्टर का कहना है कि पिछले महीने सेल को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी जिसकी वजह से कंपनी ने उत्साहित होकर चार दिनों के स्पेशल समर ऑफर की घोषणा की है। इंडियन एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए के मुताबिक निजी विमान कंपनी इंडिगो की डोमेस्टिक पैसेंजर मार्केट में करीब 50 फीसदी की हिस्सेदारी है।
15 दिन पहले एडवांस बुकिंग करानी पड़ेगी
इस बात से भी अवगत करा दें कि इंडिगो की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक स्पेशल समर सेल का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को 15 दिन पहले एडवांस बुकिंग कराना होगा। इस ऑफर के तहत करीब 10 लाख टिकट उपलब्ध हैं।
बुकिंग पर कैशबैक ऑफर भी
- विमान कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इंडसइंड बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए कम से कम 4 हजार रुपये का टिकट खरीदने पर 20 फीसदी (2 हजार रुपये तक) का कैशबैक मिलेगा।
- बता दें कि अगर आप मोबिक्विक वॉलेट के जरिए टिकट का पेमेंट करत है तो आपको 15 फीसदी (800 रुपये तक) का कैशबैक मिलेगा।
- आईसीआईसीआई बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए मिनिमम 6 हजार रुपये का टिकट बुक करने पर 5 फीसदी (1 हजार रुपये तक) का कैशबैक मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान