नई द‍िल्‍ली: टीसीएस ने बाजार पूंजीटैक्सण (मार्केट कैप) के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ दिया है। जी हां बता दें क‍ि टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेस टीसीएस सोमवार को मार्केट वैल्यू के मामले में भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई। हालांकि ये बात भी हैं कि टीसीएस ने मामूली अंतर से रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को पीछे छोड़ा। शेयर के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर टीसीएस की मार्केट वैल्यू 8.37 लाख करोड़ रुपए हो गई, जबकि आरआईएल की मार्केट वैल्यू 8.36 लाख करोड़ रुपए रही।

Advertisement

पिछले महीने ही आरआईएल देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी थी

ट्रेडिंग सेशन के अंत में बीएसई पर टीसीएस का शेयर 2.39 फीसदी की मजबूती के साथ 2,231.10 रुपए पर बंद हुआ, वहीं आरआईएल का शेयर 0.27 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 1,318.85 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। जानकारी दें क‍ि आरआईएल पिछले महीने ही मार्केट वैल्युएशन के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी थी। उसने टीसीएस को पीछे छोड़कर अपनी बादशाहत कायम की थी। आरआईएल और टीसीएस के बीच लंबे अरसे से मार्केट वैल्यू के मामले में एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ चल रही है।

Advertisement

मार्केट वैल्‍यू में ये कंपन‍ियां भी ल‍िस्‍ट में

इस बात से भी अवगत करा दें कि मार्केट वैल्यू के मामले में टीसीएस और आरआईएल के बाद एचडीएफसी बैंक (6.66 लाख करोड़ रुपए), एचयूएल (4 लाख करोड़ रुपए) और एचडीएफसी (3.78 लाख करोड़ रुपए) का नंबर आता है। कंपनियों की मार्केट कैप के आंकड़े रोजाना उनके शेयर प्राइस में होने वाले बदलाव के आधार पर बदलते हैं।

Advertisement

लगातार नई उंचाइयों पर टीसीएस

अभी हाल ही में टीसीएस ने काफी अच्‍छा प्रदर्शन दिया। पिछले वित्त वर्ष में टीसीएस की आय 2090 करोड़ डॉलर (करीब 1,46,300 करोड़ रुपये) हो गई है। वहीं, इस दौरान DXC की आय 2070 करोड़ डॉलर (करीब 1,44,900 करोड़ रुपये) रही है। आपको बता दें कि राजेश गोपीनाथन के सीईओ बनने के बाद टीसीएस लगातार नई उंचाइयों को पहुंचती जा रही है। इसी वजह से बीते वित्त वर्ष 18-19 में उनका वेतन 28 फीसदी बढ़ा दिया गया है। जो कि यह अब 16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।