नई दिल्ली: शनिवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली दूसरी ओर चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्ताहांत पर कीमती धातुओं में आयी तेजी के कारण स्थानीय जेवराती माँग कमजोर रहने के बावजूद दिल्ली सरार्फा बाजार में शनिवार को सोना 200 रुपये चमककर 33,620 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और इस दौरान चाँदी 350 रुपये चमककर 38,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। जबकि कल शुक्रवार को सोना 70 रुपये टूटकर 33,420 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया जबकि चाँदी 100 रुपये चमककर तीन सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी।
विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। कल रात कारोबार बंद होने से सोना हाजिर उछलकर 1,340 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। हालाँकि, अगस्त का अमेरिकी सोना सुस्त रहा।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि देखा जाएं तो विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिलने से पीली धातु में तेजी आयी है। ब्याज दरों में कटौती होने से पूँजी बाजार में निवेशकों के लिए आकर्षण घटेगा। जिस कारण वे सोने का रुख करेंगे। अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी चमककर 15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
गिन्नी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
जबकि स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये चमककर 33,620 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 33,450 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपये पर यथावत टिकी रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं औद्योगिक मांग आने से चाँदी हाजिर 350 रुपये चमककर 38,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। चाँदी वायदा 475 रुपये उछलकर 37,345 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
दिल्ली सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,620
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,450
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,350
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,345
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका