नई दिल्ली: प्रदेश के किसानों (Farmers) को आर्थिक मदद (Financial help) देने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी (Chief Minister YS Jaganmohan Reddy) ने नई योजना लॉन्च करने का ऐलान किया है। बता दें कि इस योजना को रायतू भरोसा स्कीम (Raytu trust scheme) नाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सीएम रेड्डी इस योजना (Scheme) को 15 अक्टूबर को लॉन्च करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों (Farmers)को 12,500 रुपए सालाना मिलेंगे।
जानकारी दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (Andhra Pradesh Chief Minister Jagan Mohan Reddy) ने वर्तमान में चल रही अन्नदाता सुखीभव स्कीम (Annada Sukhoi Bhav scheme) को बंद करके रायतू भरोसा स्कीम को लॉन्च किया है। जानकारी दें कि आंध्र प्रदेश के पिछले मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chief Minister Chandrababu Naidu) ने लोकसभा चुनावों से पहले फरवरी 2019 में अन्नदाता सुखीभव स्कीम को लॉन्च किया था।
इस स्कीम (scheme) के तहत प्रदेश के किसानों को 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। अन्नदाता सुखीभव स्कीम के तहत जिन किसानों को केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि (PM Farmer's samman Fund) का लाभ मिल रहा है, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से चार हजार रुपए अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। वहीं जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि (pm kisan samman niddhi) का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें 10 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में जमा कराई जाती है।
बता दें कि अन्नदाता सुखीभव योजना के तहत दो चरणों में प्रदेश के करीब 99 लाख परिवारों को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है। अन्नदाता सुखीभव योजना की वेबसाइट के अनुसार पहले चरण में 50,20,972 किसान परिवारों (farmers family) को इसके लिए चुना गया है जिसमें से 46,49,369 किसान परिवारों को अब तक भुगतान किया जा चुका है। दूसरे चरण में 48,93,238 किसान परिवारों को चुना गया है जिसमें से अब तक 45,24,330 किसानों को भुगतान किया जा चुका है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (Chief Minister Jagan Mohan Reddy) 9 जून को तिरुपति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद वह पीएम मोदी (PM Modi) के साथ तिरुमाला मंदिर (Tirumala temple) भी जाएंगे। इसके बाद वह 15 जून को दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान