नई दिल्ली: आईटी कंपनी (IT company) विप्रो (wipro) के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन (Executive chairman) अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ने अपने रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान कर दिया है। बता दें कि उनका कार्यकाल 30 जुलाई, 2019 को खत्म होगा और उसके बाद उनके बेटे रिशद प्रेमजी (Rishad Premji) एक्जीक्यूटिव चेयरमैन (Executive Chairman) बनेंगे। इस बात की जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग (Stock exchange filing) के माध्यम से दी गयी है। गौरतलब है कि 1.76 लाख करोड़ रुपए की मार्केट कैप (Market cap) के साथ विप्रो (Wipro) देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी (Third major IT company) है।
विप्रो (Wipro)ने एक बयान के माध्यम से कहा कि अजीम प्रेमजी (Azim Premji) जुलाई के अंत तक कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (Executive Chairman and Managing Director) पद से रिटायर (Retire)हो जाएंगे। प्रेमजी के हाथों में लगभग 53 साल तक कंपनी (Company) की कमान रही। हालांकि वह नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Non-executive director) और फाउंडर चेयरमैन (Founder chairman) के तौर पर कंपनी के बोर्ड में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
विप्रो (Wipro) के बोर्ड ने ऐलान किया कि चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Chief Executive Officer) और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) आबि दअली जेड नीमचवाला को कंपनी का सीईओ व प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। ये सभी बदलाव 31 जुलाई, 2019 से लागू हो जाएंगे। हालांकि इन बदलावों के लिए शेयरहोल्डर्स (Shareholders) से मंजूरी लेनी होगी।
जानकारी दें कि अजीम प्रेमजी (Azim Premji)ने एक बयान में कहा हैं कि यह मेरे लिए खासा लंबा और संतोषजनक सफर रहा। अगर भविष्य की बात करें तो मैंने अपना ज्यादातर समय समाजसेवा (Social service) से जुड़ी गतिविधियों में लगाने की योजना बनाई है। मुझे रिशद की लीडरशिप में पूरा भरोसा है, जो कंपनी को अगले पड़ाव पर ले जाएंगे। अजीम प्रेमजी (Azim Premji)ने छोटी सी हाइड्रोजनेटिव कुकिंग फैट कंपनी (Hydrogenated cooking fat company) को 8.5 अरब डॉलर टर्नओवर वाली ग्लोबल कंपनी में तब्दील कर दिया। हालांकि प्रेमजी विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Premji Wipro Enterprises Limited) के चेयरमैन और विप्री-जीई हैल्थकेयर (Vapri-GE Healthcare) के बोर्ड के चेयरमैन बने रहेंगे।
फोर्ब्स की सूची में प्रेमजी (Premji) का स्थान विश्व में 38वें स्थान पर है। उनकी कुल नेटवर्थ 510 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष (financial year) 2018 में वो भारत में दूसरे नंबर पर अरबपति थे। पहले पायदान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) हैं। आईटी दिग्गज और विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने विप्रो लिमिटेड के 34 फीसदी शेयर परोपकार कार्य के लिए दान कर दिए हैं। इन शेयर का बाजार मूल्य 52,750 करोड़ रुपये है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) ने बयान में कहा, "अजीम प्रेमजी ने अपनी निजी संपत्तियों का त्याग कर, उसे धर्मार्थ कार्य के लिए दान (Donation) कर परोपकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई है। जिससे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) के परोपकार कार्यों को सहयोग मिलेगा।"
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान