नई दिल्ली: घूमने का शौक रखते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों (Senior citizens) के लिए मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना (Chief Minister's Pilgrimage Plan) इसी महीने जून से शुरू होने जा रही है। बता दें कि इस योजना (Plan) के तहत जून के तीसरे सप्ताह में करीब 1,000 बुजुर्गों को तीर्थयात्रा (Pilgrimage to the elderly) पर ले जाया जाएगा। पहली यात्रा अमृतसर-बाघा-आनंदपुर साहिब की होगी। जानकारी दें कि योजना के मुताबिक, आम आदमी पार्टी सरकार 77,000 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थाटन (Pilgrimage) कराने जा रही है। इसके तहत 3 दिन और 2 रात की यात्रा (journey) कराई जाएगी।
बता दें कि सरकार (Government) ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना (Chief minister pilgrimage planning) की शुरुआत में दिल्ली से पांच रूट तय किए गए हैं- मथुरा-वृंदावन, हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ, पुष्कर-अजमेर, अमृतसर-बाघा-आनंदपुर साहिब और वैष्णो देवी-जम्मू। हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' ('Chief Minister's Pilgrimage Scheme') को लांच किया था। सीएम केजरीवाल की इस योजना (Scheme) को जनवरी में ही हरी झंडी मिल गई थी जिसपर काम होने के बाद अब इसकी शुरूआत हो रही है। जल्द ही अब यात्रियों के नाम को शॅार्टलिस्ट (Name shortlist) कर लिया गया है जल्द ही नाम और यात्रा तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
जानकारी दें कि आवेदक दिल्ली का स्थायी निवासी (Permanent resident) होना चाहिए। तीर्थयात्रा योजना (Pilgrimage scheme) में लाभ उठाने के लिए उम्र 60 साल या अधिक हो। हर वरिष्ठ नागरिक (senior citizen) के साथ 18 साल या उससे अधिक उम्र का एक सहायक तीर्थ यात्रा (Pilgrimage) पर जा सकता है। सरकारी अधिकारी (Government officer) और एम्पलॉई तीर्थ यात्रा योजना (Employee pilgrimage planning) में भाग नहीं ले सकते। एक सीनियर सिटीजन (Senior citizen) अपने जीवन में एक बार ही तीर्थ यात्रा योजना (Pilgrimage scheme) का लाभ ले सकते हैं। बुजुर्ग नागरिक (Elderly citizen) की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
इस बात की जानकारी दें कि सभी आवेदन पत्र (Application letter) ऑनलाइन (Online) भरे जाएंगे। आवेदन पत्र डिविजनल कमिश्नर ऑफिस, संबंधित विधायक के ऑफिस या तीर्थ यात्रा कमेटी (Pilgrimage committe) के ऑफिस से भरे जाएंगे। लॉटरी ड्रॉ से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। संबंधित विधायक सर्टिफाई करेंगे कि व्यक्ति दिल्ली का नागरिक है।
दिल्ली के गरीब बुजुर्गों (Poor elderly) को आसपास के तीर्थ स्थलों (Pilgrimage sites) तक घुमाना इस तीर्थ योजना का उद्देश्य है। दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों (Assembly areas) से हर साल 77,000 सीनियर सिटीजन फ्री (Senior citizen free) तीर्थ यात्रा योजना का लाभ उठा सकते हैं। शुरुआत में यह तीर्थ यात्रा डीटीसी (Pilgrimage DTC) की एसी बस में कराई जाएगी और तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इस यात्रा पर आने वाले खर्च के साथ बुजुर्गों के रहने, नाश्ता सहित दोपहर व रात के खाने का खर्च भी दिल्ली सरकार उठाएगी। इस योजना में हर बुजुर्ग तीर्थ यात्री (Elderly pilgrims) का एक लाख रुपये का बीमा भी कराया जाएगा। सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान