नई द‍िल्‍ली: मंगलवार को आज फ‍िर सोना चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में बढ़ोतरी देखी गयी। बता दें क‍ि विदेशी बाजारों (Foreign markets) में सोने-चांदी के तीन महीने से अधिक के उच्चतम स्तर (highest level) पर पहुंचने से दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में मंगलवार को सोना 175 रुपए चमककर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 250 रुपए उछलकर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर (Three week's highest level) 37,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। जबक‍ि कल सोने के दाम को 75 रुपए चमककर ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत (Silver price) 80 रुपए टूटकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई

Advertisement

वैश्विक स्तर (global scale) पर सोमवार को सोना 1,327.90 डॉलर प्रति औंस को छूने में कामयाब रहा था जो इस साल 27 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर (highest level) है। मंगलवार को हालांकि यह 1.40 डॉलर की गिरावट में 1,323.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा आज भी एक डॉलर की बढ़त में 1,328.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

Advertisement

हालांक‍ि बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि वैश्विक स्तर पर व्यापार (Business at global level) युद्ध गहराने के कारण निवेशक पूंजी बाजार की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जानी वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं। इससे सोने की कीमतों में तेजी आई है।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां देखें

गिन्नी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
स्थानीय बाजार (local market) में सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 175 रुपए चमककर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 14 मई के बाद का उच्चतम स्तर (highest level) है। सोना बिटुर इतनी ही बढ़त में 37,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपए के भाव बिकी।

Advertisement

वहीं चांदी हाजिर 250 रुपए चढ़कर 37,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही जो 16 मई के बाद का उच्चतम स्तर (highest level) है। चांदी वायदा 160 रुपए की बढ़त में 36,625 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे।

भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें

Advertisement

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,370
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,200
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,750
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,625
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700