नई दिल्ली: वोडाफोन प्रीपेड कस्टमर्स (Vodafone prepaid customers) के लिए खुशखबरी है। वोडाफोन (Vodafone) अपने प्रीपेड कस्टमर्स (Prepaid customers) के लिए नया प्लान (New plan) लेकर आई है। इसके तहत कंपनी 229 रुपये में कस्टमर्स को अनलिमिटेड कॉल्स (Unlimited calls) , 100 SMS प्रतिदिन और 2 GB रोज का डाटा दे रही है। कंपनी का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी (Validity) के साथ आ रहा है। इसके अलावा इसमें वोडाफोन प्ले ऐप (Vodafone play app) पर फ्री लाइव टीवी (Free live TV) , मूवीज आदि का भी मजा ले सकते हैं।
प्लान बड़े सर्किल्स में वैलिड
229 रुपये वाला वोडाफोन का नया प्रीपेड प्लान (New prepaid plan) कंपनी की वेबसाइट और माईवोडाफोन ऐप (Myvodophone ) दोनों पर मौजूद है। यह प्लान दिल्ली-NCR, मुंबई, राजस्थान जैसे सभी बड़े सर्किल्स (Circles) में वैलिड है।
पहले 255 रु में मिलता था 2 GB रोज डाटा
इस बात की जानकारी दें कि इससे पहले वोडाफोन (Vodafone) 255 रुपये में 28 दिन के लिए रोज 2 GB डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग (Unlimited Calling), रोज 100 SMS जैसे बेनिफिट्स देती थी, जो अब यूजर्स को 229 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं 255 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब दिल्ली-NCR सर्किल में रोज 2.5 GB डाटा, 100 SMS प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और वोडाफोन प्ले ऐप (Vodafone play app) पर फ्री में लाइव टीवी (Free Live TV), मूवीज (Music) आदि देखने को मिलेंगे। इसकी वैलिडिटी 28 दिन ही होगी। वहीं मुंबई सर्किल में अभी भी 255 रुपये वाले प्लान में 2 GB डाटा ही मिल रहा है।
वहीं एक 511 रु वाला प्लान भी है, जिसमें रोज 2 GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और वोडाफोन प्ले ऐप पर फ्री लाइव टीवी, मूवीज आदि की एक्सेस ऑफर की जा रही है। इस पैक की वैलिडिटी 84 दिन है।
युवाओं के लिए भी लेकर आया प्लान
जानकारी दें कि वोडाफोन 18-24 साल के बीच के ग्राहकों के लिए 'Vodafone Youth Offer' लेकर आया है। इसके तहत नया कनेक्शन लेने पर आपको 499 रुपये में अमेजन प्राइम (Amazon Prime) का सालाना सब्सक्रिप्शन (Subscription) मिलेगा। जबकि अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन (Amazon Prime Subscription) के लिए हर साल 999 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप 499 रुपये में अमेजन प्राइम (Amazon prime) का फायदा उठाना चाहते हैं तो वोडाफोन के ऑफर्स (Vodafone Offers) का फायदा उठा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान