नई दिल्ली: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Indian Telecom Regulatory Authority) (ट्राई) ने कहा है कि हाल में मोबाइल उपभोक्ताओं (Mobile subscribers) की संख्या में आई कमी चिंता की बात नहीं है और ट्राई (Trai) को किसी तरह का हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि यह उतार-चढ़ाव (Fluctuation) न्यूनतम रिचार्ज प्लान (Recharge plan) की वजह से है और समय के साथ चीजें ठीक हो जाएंगी। हालांकि ट्राई (Trai) के आंकड़ों के अनुसार, देश में मोबाइल उपभोक्ताओं (Mobile subscribers) की संख्या 31 मार्च 2019 को घटकर 116.18 करोड़ पर आ गई। यह फरवरी की तुलना में 2.18 करोड़ की कमी है। मार्च के अंत तक देश में कुल फोन घनत्व (टेली-डेंसिटी) घटकर 90.11 रह गया, जो फरवरी के अंत तक 91.86 था।
इस उतार-चढ़ाव की कई वजह: शर्मा
वहीं शर्मा ने हालांकि मोबाइल उपभोक्ताओं (Mobile subscribers) की संख्या में कमी को नजरअंदाज करते हुए कहा कि इस तरह का उतार-चढ़ाव कई कारणों से है। मसलन दूरसंचार ऑपरेटरों ने कनेक्शनों (Telecommunications operators) को सक्रिय रखने के लिए मासिक न्यूनतम रिचार्ज (Monthly minimum recharge) शुरू किया है। इससे ऐसे कनेक्शन (Connection) हट गए हैं, जो सक्रिय नहीं थे। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि यह चिंता की बात है। यह पूछे जाने पर कि क्या नियामक इस मामले में हस्तक्षेप करेगा, शर्मा ने कहा कि हस्तक्षेप (Interference) करने का सवाल नहीं खड़ा होता। जिस तरह से लोग डेटा सेवाओं (Data services) का इस्तेमाल कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि बाजार ठहरेगा नहीं।
वोडा आइडिया व एयरटेल के घट गए कस्टमर
ट्राई (Trai) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च के अंत तक इससे पिछले महीने की तुलना में वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) और भारती एयरटेल (Bharti airtel) के मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में क्रमश: 1.45 करोड़ और 1.51 करोड़ की कमी आई। वहीं माह के दौरान रिलायंस जियो (Reliance jio) ने 94 लाख नए ग्राहक जोड़े। वहीं मार्च 2019 के अंत तक कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या (Number of mobile subscribers) घटकर 116.18 करोड़ पर आ गई, जो फरवरी के अंत तक 118.36 करोड़ थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान