नई द‍िल्‍ली: सोमवार को सोना की कीमत (Gold price) अपने उच्‍चतम स्‍थर (Highest level) पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों (International markets) में सोने की कीमतों (Gold price) में वृद्धि के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोने के दाम सोमवार को 75 रुपए चमककर ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत (Silver price) 80 रुपए टूटकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। आपको बता दें कि आज सोने और चांदी के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर पर सोना और चांदी

विदेशों में सोना हाजिर आज 9.65 डॉलर चढ़कर 1,314.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमरीकी सोना (American gold) वायदा भी 6.50 डॉलर की बढ़त में 1,317.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

Advertisement

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध गहराने तथा मेक्सिकों से आयातित सामानों (Goods imported from mexico) पर कर लगाने की अमरीका की धमकी से निवेशकों ने सुरक्षित धातु (Safe metal) का रुख किया है। इससे सोने की मांग और कीमत दोनों बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर (International level) पर चांदी (Silver) हाजिर भी 0.12 डॉलर चमककर 14.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Advertisement

सोना और चांदी की कीमत स्थानीय स्तर पर

स्थानीय बाजार (local market) में पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट के बाद आज सोने में तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 75 रुपए मजबूत होता हुआ 33,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 16 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर (highest level) है। सोना बिटुर भी इतनी ही बढ़त में 33,025 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका।

Advertisement

आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,700 रुपए पर अपरिवर्तित रही। सफेद धातु की जेवराती मांग (Pearl demand) कम रहने से चांदी हाजिर 80 रुपये टूटकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा 85 रुपए की बढ़त में 36,465 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Advertisement

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,195
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,025
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,465
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,700