नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल (petrol-diesel) के दाम घटा दिए हैं। जानकारी दें कि पूरे देश में प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) के बदले हुए रेट लागू किए जाते हैं।
लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के रेट
बता दें इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल क्रमश: 11 पैसे और 6 पैसे सस्ता हो गया है। कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 5 पैसे और 7 पैसे सस्ता मिल रहा है। OMC ने दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम में क्रमश: 15 पैसे और 11 पैसे की कटौती कर दी है। कोलकाता और चेन्नई में डीजल का भाव क्रमश: 6 पैसे और 12 पैसे घट गया है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) का दाम
दिल्ली, मुंबई, कोलकता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 71.62 रुपये, 77.28 रुपये, 73.74 रुपये और 74.39 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है।वहीं चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 66.36 रुपये, 69.58 रुपये, 68.21 रुपये और 70.19 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है।
क्रूड कीमतों में कमजोरी
वहीं शुक्रवार को विदेशी बाजार (Foreign market) में ब्रेंट क्रूड और WTI में नरमी के साथ कारोबार दर्ज किया गया। ब्रेंट क्रूड में 62 डॉलर प्रति बैरल के करीब और डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड में 53.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार हुआ। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (commodity Exchange) (MCX) पर कच्चा तेल जून वायदा 213 रुपये लुढ़ककर 3,776 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
भाव प्रतिदिन होते हैं चेंज
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट (Petrol Rate) और डीजल रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान