नई दिल्ली: धार्मिक स्थलों (Religious place) के दर्शन करना चाहते है तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Darshan Special Tourist Train) एक खास ऑफर (Offer) लेकर आई है। जी हां अगर आप इस छुट्टियों में वैष्णों देवी (Vaishno devi) जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी (IRCTC) एक बार फिर वैष्णों देवी (Vaishno devi)जाने वाले भक्तों के लिए बेहतरीन टूर पैकेज (Tour package) लेकर आया है। इस पैकेज का नाम माता वैष्णो देवी है। पैकेज (Package) के तहत रोजाना रात 8.50 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (Railway station) से ट्रेन चलती है जो अगली सुबह 8.40 पर यात्रियों को कटरा उतारती है।
आईआरसीटीसी के गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा
इस बात की भी जानकारी दें कि पैकेज (Package) कुल 1 रात और 2 दिन का होगा। इस पैकेज के तहत आपको आईआरसीटीसी (IRCTC) के गेस्ट हाउस (Guest house) में ठहराया जाएगा। सुबह कटरा पहुंचने पर यात्रा स्लिप (Travel slip) यात्रियों को दे दी जाएगी और यात्रियों को बाणगंगा तक छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों के पास अगला दिन भी घूमने के लिए होगा। पूरा दिन बिताने के बाद शाम को कटरा से 7.10 बजे ट्रेन रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 6.50 बजे यात्रियों को दिल्ली उतार देगी।
मात्र 2420 रुपए है पैकेज की कीमत
बता दें कि स्टैंडर्ड पैकेज (Standard package)के तहत ट्रिपल ऑक्यूपेसी (Triple Occupancy) के साथ पैकेज की कीमत 2420 रुपए है जबकि डबल ऑक्यूपेसी के लिए आपको 2600 रुपए चुकाने होंगे। वहीं सिंगल ऑक्यूपेसी की कीमत 4110 रुपए है। बता दें कि 5-11 साल तक के बच्चे के लिए 1750 रुपए चुकाने होंगे क्योंकि बच्चे को ट्रेन (Train) में पूरी सीट मिलेगी। वहीं डीलक्स पैकेज (Deluxe package) में ट्रिपल ऑक्यूपेसी के लिए 2770 रुपए, डबल ऑक्यूपेसी के लिए 3100 रुपए और सिंगल ऑक्यूपेसी (Single Occupacy) की कीमत 5120 रुपए चुकाने होंगे है। इसमें भी 5-11 साल के बच्चे के लिए 1750 रुपए देने होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान