नई द‍िल्‍ली: आज के समय में ज्‍यादातर लोग सोशल मीड‍िया (Social media) पर एक्‍टिव (Active) रहते है। और तो सोशल मीडिया साइट (Social media site) पर आए दिन हम कई तरह की जानकारी पोस्ट करते हैं। कई लोगों ने मोबाइल नंबर (Mobile number) और ई-मेल आईडी (Email ID) की भी जानकारी दी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेट (Internet) पर मौजूद आपकी ऐसी ही कई निजी जानकारी सिर्फ 140 रुपये में बिक रही है। लोगों की एक दिन की निजी जानकारी 140 रुपये और तीन महीने की जानकारी 4,900 रुपये में बेची जा रही है। आपकी जानकारियों को खरीदने के लिए डार्क वेब (Dark web) में बिटक्वाइन (Bitcoin), लाइटक्वाइन (Litecoin) जैसी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट किया जा रहा है।

Advertisement

दरअसल इंटरनेट (Internet) का एक कोना है डार्क वेब (Dark web), इसमें वह सारे गैरकानूनी काम किए जाते हैं जिन्हें करने की मनाही है। डार्क वेब में आम आदमी आसानी से जा भी नहीं सकता। डार्क वेब (Dark web) में टोर ब्राउजर जैसे सॉफ्टवेयर (Software) के जरिए लोग जाते हैं।

Advertisement

वहीं जब आपके फोन पर किसी प्रकार की कंपनी का फोन आता है और या फिर आपकी ई-मेल आईडी (Email-ID) पर किसी कंपनी का प्रचार वाला ई-मेल (Email-ID) आता है तो आप इसके बारे में सोचते नहीं है कि उस कंपनी के पास आपका फोन नंबर और ई-मेल आईडी (Email-ID)कैसे पहुंचा, लेकिन सच्चाई यह है कि जो 140 रुपये में बेची जा रही है आपकी निजी जानकारियों (Personal information) का इस्तेमाल इसी काम में होता है। डार्क वेब से या फिर हैकर्स से आपकी निजी जानकारी मार्केटिंग (Marketing) वाली कंपनियां (Company) खरीदती हैं और उसका इस्तेमाल विज्ञापन के लिए करती हैं।

Advertisement

हैकर्स हैकिंग के लिए भी करते हैं इस्‍तेमाल

हालांकि बता दें कि मार्केटिंग (Marketing) के अलावा आपकी निजी जानकरियों का इस्तेमाल हैकर्स हैकिंग (Hackers hacking) के लिए भी करते हैं। आपके फोन नंबर, प्रोफाइल फोटो, ई-मेल आईडी (Email-ID) के जरिए आपको वे लगातार ट्रैक (Track) करते हैं और आपके स्वभाव के बारे में जानकारी जुटाते हैं। इस बात का ध्‍यान रखें कि सोशल मीडिया अकाउंट और जीमेल अकाउंट (Gmail account ) का पासवर्ड (Account password) एक ही रखते हैं तो आज ही अपना पासवर्ज बदल लें। इसका फायदा यह होगा कि किसी कारणवश यदि हैकर्स (Hakers) के पास आपके फेसबुक का पासवर्ड चला भी जाता है तो उससे आपके दूसरे अकाउंट के हैक होने का खतरा नहीं रहेगा।