नई दिल्ली: एयरटेल (Airtel) ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। एयरटेल (Airtel)ने एक और नया प्लान (New plan) पेश कर दिया हैं। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने पोस्टपेड प्लान्स (Postpaid plans) में बदलाव किया था। कस्टमर्स (Customers) के लिए 597 रुपये का शानदार प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 'मेरा नया फीचर फोन' नाम दिया है।
इस प्लान की वैलिडिटी (Validity) 168 दिनों की है। इस दौरान अनलिमिटेड लोकल (Unlimited Local), एसटीडी (STD) और रोमिंग कॉल (Roaming) की सुविधा है। बता दें कि एयरटेल (Airtel) का यह प्लान उन लोगों के लिए काफी अच्छा हैं जिन्हें ज्यादा बात करनी होती है, और जो कम डेटा (Date) का इस्तेमाल करते उनके लिए काफी अच्छा प्लान है। इस दौरान कस्टमर्स (Customers) को 10जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए हाल ही में एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम (Airtel thanks program) को भी पेश किया था।
30 दिनों के भीतर इस प्लान को अवेल किया जा सकता
हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि इस प्लान (Plan) का लाभ आप केवल फीचर फोन (feature phone) लेने के लिए 30 दिनों के भीतर ही ले सकते हैं। एयरटेल की ओर से डिवाइस का IMEI नंबर और इसका ऐक्टिवेशन डेट (Activation date) चेक किया जाएगा। अगर ये क्राइटेरिया मैच नहीं करेंगे तो एयरटेल (Airtel) की ओर से फायदों को कम कर दिया जाएगा। सब्सक्राइबर्स (Subscribers) को अनलिमिटेड कॉल्स (Unlimited calls), मैसेज और 10GB डेटा मिलेगा। हालांकि इसकी वैलिडिटी (Validity) 140 दिनों तक होगी। ये केवल बिहार, पश्चिम-बंगाल, उड़ीसा, UP-वेस्ट, गुजरात, महाराष्ट्र (मुंबई छोड़कर), हरियाणा और मध्य-प्रदेश सर्किल के लिए है।
हालांकि वहीं दूसरे सर्किलों में 10GB डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल (Unlimited Local) और STD कॉल का लाभ मिलेगा, लेकिन इसकी वैलिडिटी 112 दिनों की होगी। वहीं साथ ही ग्राहकों को प्रति महीने 300SMS मिलेगा, जोकि ऑटोमैटिकली 28 दिनों के बाद रिन्यू हो जाएगा। इस प्लान के साथ कंपनी (Company) उन फीचर फोन यूजर्स (Feature Phone Users)को टारगेट (Target) कर रही है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित