नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने के भाव (gold price) में हल्की तेजी रही जबकि चांदी के रेट (Silver price) में बड़ी तेजी देखी गई। दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (gold) 10 रुपए चमककर 32,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी (Silver) 380 रुपए की छलांग लगाकर 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना 40 रुपए चमककर 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 1.12 डॉलर (Dollar) की बढ़त में 1,285.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा 1.00 डॉलर चढ़कर 1,286.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि अमेरिका द्वारा चीन के 200 अरब डॉलर (Dollar) के उत्पाद पर आयात शुल्क बढाने से वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका एक बार फिर मंडराने लगी है जिसे देखते हुए निवेशकों (Investors) का रुझान सुरक्षित निवेश में बढा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International markets) में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 14.78 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।
गिन्नी की कीमत स्थिर
वैश्विक तेजी (Global boom) के बीच स्थानीय मांग (Local demand) रहने से सोना स्टैंडर्ड10 रुपए महंगा होकर 32,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,730 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।
चांदी की कीमत में इजाफा
चांदी (Silver) हाजिर 380 रुपए की तेज छलांग लगाती हुई 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। चांदी वायदा 105 रुपए की गिरावट में 37,340 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का (Coin) लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,900
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,730
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,340
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका