नई द‍िल्‍ली: मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 55 रुपए लुढ़ककर 32,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी (Silver) भी 200 रुपए सस्ती होकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत

विदेश से मिली जानकारी के मुताबिक, लंदन का सोना (gold) हाजिर 4.23 डॉलर चमककर 1,285.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों (Market analysts) का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के नरम पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 14.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Advertisement

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

गिन्नी की कीमत स्थिर रही

बता दें कि स्थानीय बाजार (local market) में सोने की जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना स्टैंडर्ड 55 रुपए फिसलकर 32,945 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर इतनी ही गिरावट के साथ 32,775 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। जबक‍ि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।

Advertisement

चांदी की औद्योगिक ग्राहकी (Industrial subscription) कमजोर रहने से उस पर दबाव रहा। चांदी हाजिर 200 रुपए फिसलकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी वायदा 30रुपए लुढ़ककर 37,220 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर मजबूती से टिके रहे।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍लिक करें

Advertisement

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,945
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,775
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,220
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400