नई दिल्ली: डीटीएच (DTH) और केबल नियमों (Cable rules) में ट्राई (TRAI) ने बदलाव किए थे। जी हां हाल ही में ट्राई ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किए थे। इस नए नियम के तहत यूजर्स (Users) अपने मन मुताबिक चैनल्स को चुन सकते हैं। अब डिश टीवी (Dish TV) ने भी एक नई मल्टी टीवी पॉलिसी पेश की है। इस नई पॉलिसी (New policy) के तहत यूजर मात्र 50 रुपए की नेटवर्क कैपेसिटी फी (Network capacity fee) देकर सेकेंडरी कनेक्शन (Secondary connections) ले सकते हैं। मल्टी-टीवी पॉलिसी (Multi-tv policy) के तहत यूजर्स अपने प्राइमरी कनेक्शन से सेकेंडरी कनेक्शन में चैनल्स मिरर (Channels mirror) करता है। वहीं, अलग विकल्प भी चुन सकता है।
मात्र 50 रुपए का भुगतान करना होगा
अच्छी बात यह हैं कि डिश टीवी (Dish tv) ने कहा है कि मल्टी-टीवी सब्सक्राइबर्स (Multi-TV Subscribers) को दूसरे, तीसरे और चौथे कनेक्शन के लिए मात्र 50 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। इस बात की जानकारी दें कि मल्टी-टीवी कनेक्शन का मतलब है कि एक यूजर एक नाम पर कई कनेक्शन ले सकता है। ये मल्टी-टीवी यूजर्स (Multi-TV Users) अपने प्राइमरी कनेक्शन (Primary connection) और सेकेंडरी कनेक्शन (Secondary connections) में चैनलों (Channels) के एक ही सेट को मिरर कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों पर अलग-अलग चैनल भी चला सकते हैं।
Super Family plan का भी उठाएं फायदा
जानकारी दें इसके साथ ही डिश टीवी (Dish TV) अपने ग्राहकों को सस्ते दामों में ऑल इन वन पैक (All in one pack) भी दे रही है। इस प्लान की कीमत मात्र 265 रुपए हर महीने है। यह Super Family plan है। इसमें हर लोकप्रिय कैटेगरीज के 197 चैनल समेत Dish TV सर्विसेज शामिल हैं।
Airtel Digital TV ऑल-इन-वन प्लान
Airtel Digital TV ने Tata Sky के मुकाबले अच्छे चैनल्स का पैक रखा है जिसकी कीमत 380 रुपये प्रति महीने है। इस प्लान में आपको 120 लोकप्रिय चैनल्स का लाभ मिलता है। Tata Sky की तरह ही Airtel Digital TV ने इस प्लान में इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, किड्स, सिनेमा और इनफोटेनमेंट चैनल्स को रखा है। इसमें आपको 30 HD चैनल्स भी मिलते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान