नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना (Gold) 30 रुपए चढ़कर एक बार फिर 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी (Silver) 50 रुपए लुढ़ककर 38,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं सोना हाजिर 4.20 डॉलर टूटकर 1,281.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,283.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
हालांकि बाजार विश्लेषकों (Market analysts) का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती (Interest rates cut in the US) की संभावना के मद्देनजर पिछले कारोबारी दिवस पर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाली पीली धातु पर सोमवार को मुनाफा वसूली का दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर फिसलकर 14.97 डॉलर प्रति औंस रह गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोने की जेवराती मांग मजबूत रही। इससे सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए चमककर 33,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर इतनी ही गिरावट बढ़त के साथ 32,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।
जबकि चांदी की औद्योगिक ग्राहकी (Industrial subscription) कमजोर रहने से उस पर दबाव रहा। चांदी हाजिर 50 रुपए फिसलकर 38,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी वायदा 270 रुपए लुढ़ककर 37,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin)लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर मजबूती से टिके रहे।
भारत में आज चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,000
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,830
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,700
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,250
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका