नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले (PNB scam) के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav modi) को ब्रिटेन की अदालत से एक और झटका लगा है। ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज (Bail plea dismissed)कर दिया है। जी हां भारत के भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को अभी लंदन की जेल में ही रहना होगा। जानकारी दें कि वेस्टमिंस्टर कोर्ट (Westminster Court) ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया और पुलिस हिरासत 24 मई तक बढ़ा दी जब मामले की अगली सुनवाई होगी। इससे पहले 29 मार्च को भी कोर्ट ने उसकी जमानत की अपील खारिज (Appeal rejected) कर दी थी।
शुक्रवार को लंदन में नीरव मोदी (Neerav Modi) की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video conferencing) के जरिए ही कोर्ट में पेशी हुई थी। जबकि जज एम्मा अर्बथनॉट (Judge Emma Arbennot) ने नीरव मोदी की जमानत याचिक पर दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनीं और पुलिस हिरासत बढ़ाने का फैसला सुनाया। वहीं भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव और उसके मामा मेहुल चोकसी की 12 जब्त कारें बेच दीं। ईडी की तरफ से एमएसटीसी ने 13 लग्जरी कारों की बोली मंगाई थी, जिनमें 12 के ही खरीदार मिले। उन 12 गाड़ियों की बिक्री से ईडी को 3.29 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
बता दें कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Neerav Modi) पिछले साल जनवरी में पंजाब नैशनल बैंक (Punjab National Bank) घोटाले का पर्दाफाश होने से पहले ही भारत से भाग गया था। उसने पीएनबी (PNB) के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से बैंक (bank) को 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान