नई दिल्ली: MTNL में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary retirement plan) (वीआरएस) से सरकारी क्षेत्र की इस दूरसंचार कंपनी को वेतन में सालाना 1,080 करोड़ रुपए की बचत (Saving) हो सकती है। बता दें कि एमटीएनएल (MTNL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पीके पुरवार (PK Purvar) का कहना हैं कि यह योजना आने पर करीब 9,500 कर्मचारी वीआरएस (Employee VRS) के लिए राजी हो सकते हैं।
जानकारी दें कि दूरसंचार विभाग (Telecom Department) ने वित्तीय संकट (Financial Crisis) में घिरीं दोनों सरकारी दूरसंचार कंपनियों एमटीएनएल (MTNL) और भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) (BSNL) के लिए पुनरोद्धार योजना तैयार की है। इसके तहत इन कंपनियों में वीआरएस (VRS in companies), संपत्तियों की बिक्री और 4जी स्पेक्ट्रम आवंटन (4G Spectrum allocation) जैसे विकल्पों का प्रस्ताव है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि पुनरोद्धार पैकेज (Revitalization package) पर केंद्रीय मंत्रिमंडल (central cabinet) में जल्द विचार विमर्श (discussion) हो सकता है।
कर्मचारी वीआरएस लेंगे तो सालाना 1,080 करोड़ रुपए की बचत
पुरवार ने हाल में कहा था कि कंपनी को उम्मीद है कि उसका वेतन (Salary) का खर्च 1,080 करोड़ रुपए घट जाएगा। जो कि वर्तमान में यह 2,500 करोड़ रुपए है। उनका कहना हैं कि खर्च कम होने पर कंपनी के लिए उसे संभालना आसान होगा। यह कंपनी के राजस्व (Revenue) का 40 से 50 प्रतिशत बैठेगा। वीआरएस (VRS) के लिए लक्षित 19,000 कर्मचारियों में से करीब 50 प्रतिशत यानी 9,500 इस विकल्प (Option) को चुनेंगे। यदि 9,500 कर्मचारी वीआरएस लेते हैं, तो हम सालाना वेतन (Annual salary) मद में 1,080 करोड़ रुपए की बचत कर सकेंगे।
हालांकि एमटीएनएल (MTNL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पुरवार का कहना हैं कि कर्मचारियों की छंटनी (Retrenchment of employees) का कोई प्रस्ताव नहीं है। वीआरएस (VRS) लेना पात्र कर्मचारियों की अपनी इच्छा पर निर्भर करेगा। कंपनी का कहना है कि वीआरएस के क्रियान्वयन से उसका खर्च कम होगा और उसके पास अधिक नकदी उपलब्ध होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान