नई दिल्ली: दूरसंचार क्षेत्र (Telecommunication field) की कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का 25,000 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा राइट इश्यू (Right issue) 3 मई को खुलेगा और 17 मई को बंद होगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने शेयर बाजारों (share market) को भेजी सूचना में दी। भारती एयरटेल (Bharti airtel) ने कहा कि शुक्रवार को निदेशक मंडल की हुई बैठक में राइट इश्यू (Right issue)को मंजूरी दी गई।
हालांकि कंपनी ने राइट इश्यू (Right issue) के लिए आवेदन देने को लेकर शेयरधारकों (Shareholders) की पात्रता का निर्धारण करने के लिये 24 अप्रैल रिकॉर्ड (record) तिथि तय की है। एयरटेल ने 220 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पूरी तरह चुकता राशि के शेयर जारी कर 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है। वहीं इसके अलावा 7,000 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा (foreign currency) में दीर्घकालिक बांड इश्यू (Bond issue) के जरिए जुटाए जाएंगे।
जानकारी दें कि कंपनी ने कहा कि इस पूंजी से नेटवर्क (Network) क्षमता बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने को लेकर सामग्री व प्रौद्योगिकी भागीदारी (Technology partnership) सृजित करने में मदद मिलेगी। एयरटेल को पिछले महीने उसके सबसे बड़े शेयरधारक सिंगटेल (Shareholder singlet), उसके प्रमोटर्स (Promoters) और जीआईसी सिंगापुर (GIC Singapore) से कंपनी के 32,000 करोड़ रुपये के पूंजी जुटाने के कार्यक्रम में शामिल होने की प्रतिबद्धता (Commitment) प्राप्त हुई।
वित्तीय स्थिति मजबूत करने की तैयारी में एयरटेल
जानकारी दें कि एयरटेल कर्ज कम करने और फाइनेंसिंग कॉस्ट ( financing costs) घटाने, कैश फ्लो (Cash flow) बढ़ाने और कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital expenditure) जरूरतों के लिए फंड जुटाना चाहती है। रिलायंस जियो इंफोकॉम की प्राइस वॉर का मुकाबला करने के लिए एयरटेल अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित