नई द‍िल्‍ली: शुक्रवार को सोने के भाव (gold price) में आज बड़ी तेजी आ गई वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव (silver price) भी तेज ही रहा। स्थानीय जौहरियों (Local jewelers) की मांग बढ़ने से दिल्ली में सोने का भाव (gold price in delhi) शुक्रवार को 305 रुपए मजबूत होकर 32,690 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन (All India SARFA Association) के अनुसार चांदी का भाव भी 204 रुपए बढ़कर 38,450 रुपए किलो पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का बनाने वाली कंपनियों के उठाव बढ़ने से चांदी में तेजी आयी।

Advertisement

बता दें कि कारोबारियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों (Local jewelers) और खुदरा कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से धारणा को बल मिला और सोने के दाम में तेजी आयी। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 305-305 रुपए चढ़कर क्रमश: 32,690 तथा 32,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Advertisement

भारत में आज की सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

गुड फ्राइडे पर अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार बंद

अंतरराष्ट्रीय (international) सर्राफा बाजार शुक्रवार को 'गुड फ्राइडे' (good Friday) के कारण बंद रहा। इसी प्रकार, गिन्नी का भाव 100 रुपए मजबूत होकर 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर आ गया। लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन (Sarrafa Association) के मुताबिक लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना 33000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट वाला सोना 32400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका।

Advertisement

भारत में आज चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

वहीं चांदी तैयार का भाव 204 रुपए मजबूत होकर 38,450 रुपए किलो पर आ गया जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 95 रुपए बढ़कर 37,230 रुपए किलो पर पहुंच गयी। दूसरी तरफ चांदी सिक्के (silver coin) की कीमत लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाली 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही।

Advertisement