नई दिल्ली: मंगलवार को सोना (gold) 150 रुपए चमककर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी (silver) भी 250 रुपए की मजबूती के साथ 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। बता दें कि विदेश में सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 3.50 डॉलर लुढ़ककर 1,284.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। सोमवार को एक समय यह करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 1,281.96 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया था। जून का अमेरिकी सोना (American gold) वायदा भी आज 3.60 डॉलर फिसलकर 1,287.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चादी की कीमत
जानकारी दें कि बाजार विश्लेषकों (Market analysts) ने बताया कि वैश्विक स्तर (global scale) पर मजबूत आर्थिक आंकड़े आने और अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध के मुद्दे पर बनती सुलह से निवेशकों में शेयर बाजार के प्रति विश्वास लौटा है और वे सोने में निवेश के बदले शेयरों में जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं। इससे पीली धातु दबाव में आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में चांदी हाजिर आज 0.04 डॉलर लुढ़ककर 14.94 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
भारत में सोना की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां देखें
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
आभूषण निर्माताओं की ओर से जेवराती मांग (Pearl demand) आने से स्थानीय बाजार (local market) में सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए चमककर 32,770 रुपए और सोना बिटुर 170 रुपए की बढ़त के साथ 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।
चांदी की औद्योगिक ग्राहकी बढ़ने से इसमें भी मजबूती रही। चांदी हाजिर 250 रुपये की मजबूती के साथ 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी वायदा 330 रुपए की बढ़त में 37,320 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coins) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,770
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,620
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,350
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,330
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका