नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क के पदों के लिए वैकेंसी (SBI clerk vacancy) निकाली है। जी हां अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। भारत के सबसे बड़े बैंक State Bank of India (SBI) ने क्लर्क पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप भी एसबीआई (SBI) में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है, एसबीआई के क्लर्क पद के लिए 8904 वेकेंसी निकली है।
महत्वपूर्ण तिथि :
- आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 मई।
- प्री एग्जाम का आयोजन जून 2019 में किया जाएगा।
- मेन एग्जाम 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
योग्यता-
एसबीआई क्लर्क (SBI clerk) 2019 पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास आईडीडी की ड्यूल डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।
आयु-सीमा : 20-28 वर्ष तक
फीस- एसबीआई क्लर्क 2019 पदों पर आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 750 रुपए फीस देने पड़ेंगे। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 125 रुपए फीस देने पड़ेंगे।
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई बैंक के बेवसाइट https://www.sbi.co.in/careers पर देखें।
यह भी लिंक चेक करें : https://ibpsonline.ibps.in/sbijascapr19/
SBI क्लर्क भर्ती 2019: आवेदन प्रक्रिया
> आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर जाएं
> होमपेज पर दिए 'करियर' पर क्लिक करें
>आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा
>'important notice' के तहत 'recruitment of clerk'पर क्लिक करें
> जिस नौकरी के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें और सब-कैटेगरी में 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें
>'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें
> फॉर्म भरें, रजिस्ट्रेशन करें
> रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉग-इन करें
> फॉर्म भरें, फोटो अपलोड करें
> पेमेंट करें
इस बात की भी जानकारी दें कि सभी तरह के D.A.जोड़ने के बाद इस पोस्ट के लिए मुंबई जैसे मेट्रो शहर में सैलरी करीब 25 हजार रुपये होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान