नई दिल्ली: गूगल (google) ने गोल्ड (gold) कारोबार कंपनी MMTC-PAMP के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत उसने Google Pay (G Pay) इस्तेमाल करने वालों को प के जरिए सोना खरीदने-बेचने (gold buy-sell) की सुविधा उपलब्ध कराई है। आपको इस बात से अवगत करा दें कि इस प्रकार की सेवा पेटीएम (paytm), मोबीक्विक (Mobikquick) और फोन पे (phone pay) पहले से दे रही हैं।
बता दें कि गूगल ने एक बयान में कहा कि MMTC-PAMP के साथ इस भागीदारी के जरिए Google Pay यूजर्स 99.99 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं। वहीं जानकारी दें कि MMTC-PAMP देश की एकमात्र LBMA मान्यता प्राप्त गोल्ड रिफाइनरी कंपनी (Gold refinery company) है।
दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर देश
जानकारी दें कि Google Pay इंडिया के निदेशक (प्रॉडक्ट मैनेजमेंट) अंबरीश कनघे का कहना हैं कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में सोना (gold) काफी मायने रखता है। यह भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर देश (Gold Consumer Countries) बनाता है। सबसे ज्यादा भारतीय अक्षय तृतीया, धनतेरस या दिवाली के मौके पर सोना खरीदते हैं।
कीमत हर मिनट अपडेट होती रहेगी
आपको बता दें कि Google Pay यूजर्स कितने भी मूल्य का सोना खरीद सकते हैं और उसे MMTC-PAMP सुरक्षित तिजोरी में रखेगा। यूजर इस सोने (gold) को कभी भी, किसी भी समय नए मूल्य पर बेच सकता है। वहीं कीमत हर मिनट अपडेट होगी, जिसे गूगल पे ऐप (google pay app) पर देखा जा सकेगा।
हाल ही में आरबीआई से गूगल पे के बारे में पूछा गया
यह घोषणा ऐसे समय की गई है, जब एक दिन पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट (high court) ने रिजर्व बैंक (reserve bank) से पूछा है कि आखिर Google Pay कैसे बिना मंजूरी के वित्तीय लेन-देन (finacial transaction) की सुविधा दे रहा है। अदालत ने RBI और गूगल इंडिया (google india) को नोटिस जारी किया है व इस मामले में उनका रुख पूछा है। हालांकि बाद में गूगल के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि Google Pay सभी कानूनी जरूरतों को पूरा करता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका