नई दिल्‍ली: जेट एयरवेज (jet airways) ने वित्तीय स्थिति (financial situation) का हवाला देते हुए 10 और विमानों का परिचालन बंद कर दिया है। जानकारी दें कि जेट एयरवेज में हिस्सा खरीदने के लिए एतिहाद एयरलाइंस राजी हो गई है। ईटी के मुताबिक एतिहाद ने ईओआई सबमिट कर दिया है। इसका अभी जेट में 24 फीसदी हिस्सा है। नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु (naresh prabhu) ने अपने मंत्रालय के सचिव प्रदीप सिंह खरोला को जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने का शुक्रवार को निर्देश दिया। इसी बीच आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि जेट के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन है।

Advertisement

जेट एयरवेज से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने का निर्देश

जेट एयरवेज इस समय 10 से भी कम विमानों का संचालन कर रहा है। बता दें कि प्रभु ने ट्वीट के जर‍िये बताया हैं कि नागर विमानन (civil Aviation) मंत्रालय के सचिव को जेट एयरवेज (jet airways) से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।

Advertisement

जेट एयरवेज शुक्रवार को केवल नौ विमानों दो बोइंग 737 और सात क्षेत्रीय जेट एटीआर (jet ATR) का संचालन करेगा। जानकारी के मुताब‍िक जेट शुक्रवार को केवल नौ विमान का संचालन कर रहा है। जेट एयरवेज (Jet airways) का शेयर o.65 फीसदी की गिरावट 259.4 रुपए पर आ गया।

विमान सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद

जेट एयरवेज (Jet airways) ने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में विमानों के उड़ान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। गुरुवार 11 अप्रैल से जेट एयरवेज ने कोलकाता, गुवाहाटी के अलावा पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में विमानों का परिचालन बंद किया है। जिन यात्रियों के टिकट कैंसिल रद्द हुए हैं, उन्हें रिफंड देने का काम किया जा रहा है।
इस बात से अवगत करा दें कि जेट एयरवेज ने वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए 11 और 12 अप्रैल तक के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है।

Advertisement

एयरलाइन ने गुरूवार को कहा कि पट्टा यानी लीज किराये का भुगतान नहीं करने से 10 और विमानों का परिचालन बंद हो गया है। इसके साथ परिचालन से बाहर होने वाले विमानों की संख्या 79 पहुंच गयी है। एयरलाइन पहले ही विभिन्न मार्गों पर कई उड़ानों को रद्द कर चुकी है।

नेटवर्क पर बाधाओं को कम करने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे

बीएसई को दी सूचना में एयरलाइन ने कहा कि पट्टा समझौते के तहत पट्टे की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण 10 अन्य विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा है। वहीं बयान के अनुसार, कंपनी इस संदर्भ में जरूरी जानकारी से नागर विमानन महानिदेशालय को अवगत कराती रहेगी। कोष जुटाने में लगी जेट एयरवेज ने कहा कि वह अपने नेटवर्क पर बाधाओं को कम करने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।