नई दिल्ली: वर्ल्ड बैंक (world bank) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विदेश से अपने देश पैसा भेजने के मामले में भारतीय (indian) सबसे आगे रहे हैं। बता दें कि 2018 में विदेशों में बसे भारतीयों ने 79 अरब डॉलर (करीब 5.53 लाख करोड़ रुपये) अपने देश में भेजे है। आपको इस बात की जानकारी दें कि भारत के बाद चीन का नंबर आता है। चीनी नागरिकों ने 67 अरब डॉलर अपने देश भेजे। भारत (india) और चीन (china) के बाद मैक्सिको (Mexico) इस सूची में तीसरे स्थान (36 अरब डॉलर) पर रहा।
जानकारी के लिए बता दें कि खाड़ी के देशों में काम कर रहे भारतीयों, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में डॉक्टर और इंजीनियर की नौकरी कर रहे एनआरआई (NRI) भारतीय जब भारत में अपने माता-पिता या परिवार को धनराशि भेजते हैं तो उसे रेमिटेंस (NRI) कहते हैं।
इस बात से अवगत करा दें कि भारत में रेमिटंस (Remittance) क्यों बढ़ा, केरल में बाढ़ की आपदा के कारण भारत में रिमिटंसेज (दुनियाभर में फैले भारतीयों से मिले पैसे) में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस आपदा में भारतीयों ने विदेशों से अपने परिवारों की मदद के लिए ज्यादा-से-ज्यादा पैसे भेजे। साल 2016 में भारत को 62.7 अरब डॉलर (करीब 42.65 खरब रुपये) का रिमिटंस हासिल हुआ था।
वहीं दूसरी ओर बता दें कि पाकिस्तान (pakistan) को सबसे ज्यादा रिमिटंस (Remittance) सऊदी अरब से मिलता है, लेकिन वहां से प्राप्त रिमिटंस में बड़ी गिरावट के कारण पाकिस्तान में रिमिटंस ग्रोथ (Remittance growth) महज 7% रही। वहीं, बांग्लादेश (bangladesh) को पिछले वर्ष 15 प्रतिशत ज्यादा रेमिटेंस प्राप्त हुआ।
FDI से ज्यादा रेमिटेंस
बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, कम या मध्य आय वाले देशों को 2017 के मुकाबले 2018 में 9.6 प्रतिशत ज्यादा रिमिटंस मिले और 2018 में यह आंकड़ा 529 अरब डॉलर (करीब 37,030 अरब रुपये) रहा। ग्लोबल रिमिटंस बढ़कर 689 अरब डॉलर (करीब 48,230 अरब रुपये) तक पहुंच गया जो 2017 में 633 अरब डॉलर (करीब 43,044 अरब रुपये) था। वहीं 2018 में चीन को छोड़कर कम एवं मध्यम आय वाले देशों को एफडीआई से ज्यादा रिमिटंस मिले।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति