नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों से सीमेंट (cement) के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। जी हां अगर आप भी घर बनाने की सोच रहे तो सीमेंट के दाम से झटका लग सकता है। कारोबारियों की माने तो डेढ़ साल बाद सीमेंट का दाम अचानक से प्रति बैग 40-45 रुपये तक उछला है। आगे भी इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। ज्यादा बजट उनका बिगड़ा है, जिनके मकान का काम चल रहा है। अचानक दरें बढऩे से पूरा बजट आंकलन प्रभावित हो चुका है।
जी हां ग्रामीण मांग (Rural demand) में बढ़त के कारण कंपनियां दाम में बढ़ोतरी कर रही है। बता दें कि सीमेंट कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई में सीमेंट के भाव 25 से 30 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। एफई ने डीलरों के हवाले से खबर दी है कि अल्ट्राटेक, अंबुजा और एसीसी (Ultratech, Ambuja and ACC) ने सीमेंट (cement) के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।
इन सीमेंट की कीमत हुई ज्यादा
अल्ट्राटेक, अंबुजा और एसीसी ने 50 किलो के बैग को 345 से 350 रुपए में बेच रहे हैं। वहीं श्री सीमेंट और जेके लक्ष्मी सीमेंट (Shri Cement and JK Lakshmi Cement) पुराने भाव 310-315 रुपए प्रति बैग के हिसाब से ही सीमेंट बेच रहे हैं। हार्वेस्टिंग सीजन होने के कारण सीमेंट की मांग बढ़ रही है। इसके अलावा कंपनियों के लिए कच्चे माल की लागत भी बढ़ गई है। कच्चा माल, ट्रांसपोर्ट, बिजली (Raw materials, transport, electricity) इनके महंगे होने का असर भी दाम पर पड़ा है।
जनवरी में सीमेंट की मांग में 10 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ
हालांकि डीलर्स (dealer) के मुताबिक अप्रैल के महीने में हमेशा सीमेंट (cement) के भाव बढ़ते हैं। कंस्ट्रक्शन (construction) इस समय अधिक होता है। इसके अलावा सरकार सस्ते घरों को भी बढ़ावा दे रही है। जनवरी में सीमेंट की मांग में 10 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ (growth) रही। फरवरी में मांग में थोड़ी कमी आई थी। इसके पीछे दाम बढ़ना मुख्य वजह थी। ज्यादा दाम बढ़ने के कारण इस महीने भी सीमेंट (cement) की मांग में कमी आ सकती है। अधिक दाम की स्थिति में लोग सीमेंट कम खरीदेंगे जिसका मांग पर असर होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान