नई दिल्ली : भारती एयरटेल (Bharti airtel) के 25000 करोड़ रुपये का फंड (fund) जुटाने का रास्ता साफ हो गया है। जी हां जानकारी के मुताबिक, मार्केट रेगुलेटर (Market regulator) SEBI ने एयरटेल को इस फंड को जुटाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि कंपनी यह फंड राइट्स इश्यू (Rights Issue) के जरिए हासिल करेगी। याद दिला दें कि फरवरी में भारतीय एयरटेल (bharti airtel) के बोर्ड ने 32000 करोड़ रुपये जुटाने के प्लान पर मुहर लगाई थी। इसमें से 25000 करोड़ रुपये राइट्स इश्यू और 7000 करोड़ रुपये फॉरेन करेंसी बांड (Foreign currency bond) से हासिल करने की योजना है।
राइट्स इश्यू की कीमत
हालांकि एयरटेल (airtel) की एक्सचेंज रिलीज के मुताबिक, कंपनी के राइट्स इश्यू (Rights Issue) की कीमत 220 रुपये प्रति फुल पेड इक्विटी शेयर होगी। इसमें 215 रुपये प्रीमियम प्रति फुली पेड (fully paid) इक्व्टिी शेयर और 5 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू होगी।
वित्तीय स्थिति मजबूत करने की तैयारी में एयरटेल
जानकारी दें कि एयरटेल कर्ज कम करने और फाइनेंसिंग कॉस्ट ( financing costs) घटाने, कैश फ्लो (Cash flow) बढ़ाने और कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capital expenditure) जरूरतों के लिए फंड जुटाना चाहती है। रिलायंस जियो इंफोकॉम की प्राइस वॉर का मुकाबला करने के लिए एयरटेल अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है।
वहीं कॉम्पिटीशन (Competition) के लिए तैयार हो रही टेलिकॉम कंपनियां (telecom company)
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) सहित भारत की बड़ी टेलिकॉम कंपनियां मेगा फंड रेजिंग प्रोग्राम (Mega fund raising program) पर काम कर रही हैं। उनका उद्देश्य रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से मिल रहे कॉम्पिटीशन के लिए खुद को तैयार करने के साथ ही कर्ज में कमी करना है। भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी (telecom company) वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हाल में 25,000 करोड़ रुपए के राइट इश्यू (rights issue) को मंजूरी दी थी, जो 12.50 रुपए प्रति इक्विटी शेयर (equity share) पर किया जाना था।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित