नई द‍िल्‍ली: Airtel की ओर से अपना एक नया Rs 248 की कीमत में आने वाला प्रीपेड प्लान (prepaid plan) (FRC) लॉन्च कर दिया गया है। यह FRC प्लान है, यानी इस प्लान को यूजर्स पहले रिचार्ज (recharge) के तौर पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान ने कंपनी के मौजूदा 229 रुपये के प्लान को रिप्लेस किया है, या यूं भी कहा जा सकता है कि कंपनी ने 229 रुपये वाले प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है। इसी के साथ कंपनी ने 345 रुपये और 559 रुपये के FRC प्लान को भी रीमूव कर दिया है। अब Airtel के पास 76 रुपये, 178 रुपये, 248 रुपये और 495 रुपये के FRC मौजूद हैं।

Advertisement

एयरटेल के और भी FRC प्लान्स के बारें में यहां देखें

Airtel FRC 76: इस प्लान में यूजर्स को 26 रुपये का टॉकटाइम (talk time) दिया जाता है। सभी वॉयस कॉल्स 60 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज की जाती हैं। वहीं, 100 एमबी डाटा भी उपलब्ध कराया जाता है।

Advertisement

Airtel FRC 178: इसके तहत यूजर्स को 1 जीबी 3G/4G डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल (unlimited loacal) और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही रोमिंग आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी दी जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे।

Airtel FRC 248: प्‍लान में कंपनी यूजर्स को 1.4 जीबी डाटा प्रतिद‍िन द‍िया जा रहा है। इस प्‍लान की वैधता 28 द‍िनों की है। बता दें कि पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 39.2 जीबी डाटा द‍िया जायेगा। हालांक‍ि इसके अलावा यूजर्स को अनलिम‍िटेड लोकल (unlimited local), एसटीडी (std)और नेशनल रोम‍िंग वॉयस कॉलिंग (national roming voice calling) की सुव‍िधा भी दी जा रही है। इसके साथ ही 100 एसएमएस प्रतिद‍िन उपलब्‍ध कराए जायेंगे।

Advertisement

Airtel FRC 495: इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी के बेनिफिट्स (benifits) दूसरे प्लान्स जैसे ही हैं।

हालांकि जानकारी दें कि प्लान्स के साथ कंपनी कुछ नियम व शर्तें भी दे रही है। इन प्लान्स में वॉयस कॉलिंग (voice calling) नॉर्मल यूसेज के लिए दी जा रही हैं, अगर कंपनी को लगता है कि यूजर अनलिमिटेड (unlimited) वॉयस कॉलिंग का इस्तेमाल गलत तरीके यानी लंबी बातें करने के लिए कर रहा है तो यह बेनिफिट खत्म कर दिया जाएगा। वहीं, इस प्लान को केवल My Airtel app या वेबसाइट के जरिए ही रिचार्ज कराया जा सकता है। इसके अलावा सिम कार्ड (sim card) लेते समय भी इसे रिचार्ज कराया जा सकता है।

Advertisement