नई दिल्ली : अच्छी खबर हैं कि Paytm Payments Bank इस साल जून तक रिस्क फ्री इन्श्योरेंस (risk free insurance) और म्युचुअल फंड (mutual fund) लॉन्च कर देगा। इस बात की जानकारी पेटीएम पेमेंट बैंक (paytm payment bank) के एमडी और सीईओ (MD & CEO) सतीश कुमार गुप्ता (Satish kumar gupta) ने बुधवार को दिल्ली में पहली शाखा के खुलने (first branch opening) के मौके पर यह बात कही। Paytm Payment Bank का अनुमान है कि वह चालू वित्त वर्ष 2019-20 में करीब 10 करोड़ बचत खाते (saving account) खोल लेगी। इसके अलावा सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस साल जून तक रिस्क फ्री इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड प्रॉडक्ट लाने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए पेटीएम को आरबीआई (rbi) से अनुमति मिल चुका है।
26 करोड़ वॉलेट अकाउंट
इस बात से अवगत करा दें कि सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस समय पेटीएम पेमेंट्स बैंक (paytm payment bank) में 4.4 करोड़ बचत खाते (savings account) हैं। इनमें 400 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा 26 करोड़ वॉलेट अकाउंट्स (wallet account) हैं। सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि कंपनी डिजिटल (digital) तौर पर खाते खोले की योजना बना रही है ताकि अधिक ब्रांचेज (branches) खोलने की जरूरत न पड़े।
वॉलेट एकाउंट और बचत खाता से खोल सकते अकाउंट
बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (paytm payment bank) में दो तरह के खाते खोलने की सुविधा है, एक वॉलेट एकाउंट और दूसरा बचत खाता (wallet and savings account) । हालांकि दोनों में अधिकतम 1 लाख रुपये तक ही जमा कराए जा सकते हैं। जबकि जानकारी दें कि जमा पर 4 फीसदी का ब्याज (intrest) मिलता है। सतीश गुप्ता ने बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के 80 फीसदी से अधिक कस्टमर्स वॉलेट एकाउंट (customers wallet account) के हैं। पेटीएम पेमेंट बैंक की शुरुआत मई, 2017 में दिल्ली-एनसीआर में नोएडा में शाखा के उद्घाटन के साथ हुई थी।
बता दें कि शाखा में 24 घंटे और सातों दिन ग्राहकों को कैश जमा (Cash deposit) करने और निकासी की सुविधा मिलेगी। किसी भी बैंक (bank) के ग्राहक (customers) यहां से कैश निकाल सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कैश जमा करने की सुविधा सिर्फ पेटीएम पेमेंट बैंक ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान