नई दिल्ली: गुरुवार को सोने के भाव (gold price) में फिर गिरावट आई। सर्राफा बाजार में चांदी का भी भाव (silver price) गिर गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 90 रुपए गिरकर 38,330 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट (Industrial unit) और सिक्का (coins) निर्माताओं की कम मांग रही।सोना दूसरे दिन भी सस्ता हुआ है। बुधवार को सोने का भाव 100 रुपए गर गया है। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का रेट 80 रुपए गिरकर 32670 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी की कीमत
ज्वेलर्स की कम मांग के कारण सोने के रेट में गिरावट आई। ट्रेडर्स के मुताबिक सोने के भाव पर अंतराष्ट्रीय बाजार (international market) का भी असर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 1,293.26 डॉलर (dollar) प्रति औंस और चांदी (silver) भाव 15.15 डॉलर प्रति औंस रहा।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
10 ग्राम गिन्नी का भाव
जानकारी दें कि दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 80-80 रुपए टूटकर क्रमश: 32,670 रुपए और 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सोने की आठ ग्राम वजनी गिन्नी का भाव (Guinea
price) 26,400 रुपए प्रति इकाई पर ही बना रहा।
सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी भाव 90 रुपए घटकर 38,330 रुपए और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 45 रुपए बढ़कर 37,465 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 80,000 रुपए और बिकवाली भाव 81,000 रुपए पर बना रहा।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां देखें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातु के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,670
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,500
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,330
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,465
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका