नई दिल्ली। मानकीय तकनीक में प्रशिक्षण देने वाली संस्था आईईईई (IEEE) ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की स्वयत्तशासी संस्था कॉमन सर्विस सेंटर (Common service center) के साथ एक करार किया है। इसके तहत वह अपने ब्लेंडेड लर्निग प्रोग्राम, बीएलपी, सार्टिफिकेट प्रोग्राम के माध्यम से देश भर में एक लाख पेशेवर युवाओं को ट्रेनिंग देगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (Institute of Electrical and Electronics Engineers) यानी आईईईई (IEEE) देश भर में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सरकार की डिजिटल योजना के अंतर्गत देश भर में युवाओं को ट्रेनिंग देगी। खासकर ये ट्रेनिंग डाटा नेटवर्क के प्रबंधन और इंटरनेट आफ थिंग्स में होंगी। इससे एक ओर जहां युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो दूसरी ओर देश को डिजिटल कनेक्ट करने में भी सहायता मिलेगी।
आईईईई (IEEE) के सीनियर डायरेक्टर हरीश मैसूर ने कहा कि यह करार न केवल देश में युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करेगा बल्कि डिजिटल अंतर को भी कम करेगा। इस कार्यक्रम के तहत हम देश भर में एक लाख युवाओं को आने वाली तकनीक में दक्ष बनाएंगे। इसमें इंटरनेट आफॅ थिंग्स के साथ ही वाई-फाई कम्युनिटी नेटवर्क संचालन का क्षेत्र भी शामिल है।
आईईईई (IEEE) के सभी सार्टिफिकेट कार्यक्रम को इंडस्ट्री के साथ मिलकर तैयार करने के साथ ही उनका मूल्यांकन क्षेत्र के दक्ष लोगों से कराया गया है, जिससे युवाओं को इन कोर्स को करने के बाद रोजगार मिलने में सहायता हासिल हो। पेशेवर लोगों के अनुभव और दक्षता को इन कोर्स की विषयवस्तु में शामिल किया गया है, जिससे यह कोर्स ज्यादा प्रभावी बन पाएं।
आसान है कोर्स
इन कोर्स में प्रवेश लेने वालों को ये कोर्स पूरी तरह से समझ आया है, यह आंकने के लिए प्रैक्टिस क्वीज, एप्लीकेशन मॉडयूल और डाटा एनालिटिक्स को लेकर भी वैज्ञानिक तरीके से अंकन किया जाता है। इससे अकादमिक या शैक्षिक ज्ञान के साथ ही इंडस्ट्री की जरूरत से संबंधित ज्ञान भी उन्हें मिलता है।
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
कॉमन सर्विस सेंटर के सीईओ डा. दिनेश त्यागी ने कहा कि इस करार से आईईईई (IEEE) की पेशेवर दक्षता का लाभ देश के उन लाखों युवाओं को भी मिल पाएगा जो देश के दूर-दूराज के क्षेत्रों में रहते हैं क्योंकि वहां तक हमारी पहुंच है। ऐसे में ये छात्र हमारे माध्यम से इन कोर्स का लाभ हासिल कर पाएंगे। हमें उम्मीद है कि इन कोर्स को करने के बाद युवाओं के पास रोजगार के अधिक अवसर होंगे। वे इन कोर्स के माध्यम से बाजार के लिहाज से अपनी पेशेवर दक्षता को बढ़ाने में कामयाब होंगे।
यह भी पढ़ें : RBI Alert : ये app खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान