नई दिल्ली: देश में पेट्रोल डीजल (petrol diesel) की कीमत में एक बार फिर से इजाफा दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद स्थानीय बाजार में पेट्रोल की कीमतों में जारी स्थिरता का सिलसिला शनिवार को टूट गया। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (indian oil corporation limited) ने पेट्रोल की कीमतों में 4 से 5 पैसे की बढ़ोतरी की है। हालांकि, डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला जारी है और इसमें 8 पैसे की कमी दर्ज की गई है।
महानगरों में आज के पेट्रोल की कीमत
हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (petrol price in delhi) में 5 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 72.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 74.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 5 पैसे महंगा हुआ है और अब इसकी कीमत 78.48 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चेन्नई में यह 5 पैसे महंगा होकर 75.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में आज डीजल की कीमत
जबकि राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत (diesel price in delhi) 8 पैसे सस्ता हुआ है और अब यह घटकर 66.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में यह 8 पैसे की कटौती के बाद 68.00 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल की कीमतों में 8 पैसे की कटौती हुई है और यह घटकर 69.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में डीजल 8 पैसे सस्ता होकर 69.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 72.18 रुपए, 72.06 रुपए, 72.94 रुपए और 72.72 रुपए प्रति लीटर रहीं। जबकि वहीं पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 68.83 रुपए, 72.01 रुपए, 76.79 रुपए, 75.87 रुपए और 75.93 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल (Crude oil)की कीमतों में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 67.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड में 1.42 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है और यह 60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार करते हुए 60.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
हालांकि इस बात से भी आपको रूबरू करा दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान