नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने के भाव (gold rate) में बड़ी गिरावट आ गई, वहीं दूसरी और चांदी के भाव (silver rate) में भी तेज गिरावट रही। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की कमजोर मांग से चांदी भी 590 रुपए के नुकसान के साथ 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। बाजार सूत्रों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण कमजोर वैश्विक रुख के बीच सुस्त घरेलू मांग का होना था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमत
हालांकि कमजोर घरेलू मांग के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 395 रुपए की गिरावट के साथ 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भाारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,287.70 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव 15.01 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जबकि स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 395-395 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 32,700 रुपए और 32,530 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। बहस्पतिवार को सोना 35 रुपए की तेजी दर्शाता 33,095 रुपए हो गया था।
भारत में आज की चांदी की कीमत यहां देखें
हालांकि, गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रहा। चांदी हाजिर के भाव भी 590 रुपए की हानि के साथ 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए जबकि साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 713 रुपए गिरकर 37,289 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर यथावत रहा।
आज दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम रुपए में इस प्रकार रहे।
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,700
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,530
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,260
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,290
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका