नई द‍िल्‍ली: देश में लगातार दो दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमत (petrol-diesel price) में बढ़ोतरी का सिलसिला बरकरार है, आज यानि 23 मार्च को भी पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। वहीं कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में मंदी के बाद भी स्थानीय स्तर पर डीजल की कीमतों में राहत का दौर जारी है। हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOCL) ने शनिवार को डीजल की कीमतों में 5 से 6 पैसे की कटौती की। जबकि पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी की। हालांकि, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की कटौती की गई है।

Advertisement

महानगरों में पेट्रोल का भाव

IOCL ने देश के तीन महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.81 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 78.43 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 75.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके उलट कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की कटौती की गई है और यह घटकर 74.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Advertisement

महानगरों में डीजल का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतों में 5 पैसे की कटौती की गई है और यह घटकर 66.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 68.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल की कीमतों में 5 पैसे की कमी हुई है और यह 69.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में डीजल 6 पैसे की कटौती के बाद 70.37 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

Advertisement

जबक‍ि दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 72.14 रुपए, 72.02 रुपए, 72.9 रुपए और 72.68 रुपए प्रति लीटर रहीं। वहीं अगर बात करें तो पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 68.78 रुपए, 71.97 रुपए, 76.75 रुपए, 75.82 रुपए और 75.88 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।

कच्चे तेल की कीमतों में मामूली कटौती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। शनिवार को सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली कटौती दिखी। आज ब्रेंट क्रूड 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 66.74 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 59.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

इस बात से भी अवगत करा दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्‍त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्‍यवस्‍था को लागू किया गया।