नई दिल्ली: शाओमी और जियो एक साथ मिलकर रेडमी गो स्मार्टफोन पर जियो डिजिटल लाइफ ऑफर दे रहे हैं। बता दें कि विश्व के अग्रणी मोबाइल डाटा नेटवर्क मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो भारतीयों के लिए विशेष 'रेडमी गो आफर' लाई है। रिलायंस जियो और चीन की शियोमी ने भारत में सबसे सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए विशेष समझौता किया है। इस समझौते के तहत रेडमी गो की पहली बिक्री शुक्रवार को शुरू हुई। जियो और शियोमी ने 'आपकी नयी दुनिया' के तहत आकर्षक रेडमी गो जियो डिजिटल लाइफ ऑफर पेश किया है।
50 रुपए मूल्य के 44 डिस्काउंट कूपन मिलेंगे
बता दें कि जियो की ओर से इस फोन को खरीदने पर 2200 रुपए का कैश बैक और 100 जीबी इंटरनेट डाटा मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए 198 और 299 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। जियो 2200 रुपए का कैश बैक 50 रुपए मूल्य के 44 डिस्काउंट कूपन के जरिए मिलेगा। यह कूपन माईजियो एप के पात्र सबस्क्राइबर को मिलेंगे।
वहीं डिस्काउंट कूपन का लाभ केवल 198 और 299 रुपए रिचार्ज पर मिलेगा। कूपन का भुगतान होने से 198 रुपए का रिचार्ज केवल 148 रुपए में 299 का 249 रुपए में होगा। जियो के आने के बाद देश में मोबाइल डाटा नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव आया है। जियो विश्व की अग्रणी मोबाइल डाटा नेटवर्क प्रदाता कंपनी है और देश में लगातार इस दिशा में अपनी पैठ को मजबूत कर रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान