Stock Market : बुधवार को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2.72 अंक बढ़कर 37754.89 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 1.60 अंक बढ़कर के साथ 11343.30 के स्तर पर बंद हुआ है। आज शेयर बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या काफी ज्यादा रही। आज 1216 शेयर जहां बढ़कर बंद हुए, वहीं 1468 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा 148 शेयर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं शाम को डॉलर (DOLLAR) के मुकाबले रुपया (RUPEE) करीब 25 पैसे की मजबूती के साथ 69.29 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
इन सेक्टर्स में रही तेजी
बैंक शेयरों में खरीद के बल पर बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी आज 39 आंक चढ़कर 28923 पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स 15 अंक चढ़कर 17749 पर बंद हुआ है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-NTPC का शेयर करीब 5 रुपये बढ़कर 153.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IndusInd Bank का शेयर करीब 46 रुपये बढ़कर 1,682.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Yes Bank का शेयर करीब 6 रुपये बढ़कर 249.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Sun Pharma का शेयर करीब 10 रुपये बढ़कर 466.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Coal India का शेयर करीब 5 रुपये बढ़कर 243.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Power Grid Corp का शेयर करीब 7 रुपये गिरकर 187.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HCL Tech का शेयर करीब 22 रुपये गिरकर 1,006.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 52 रुपये गिरकर 2,751.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-UltraTechCement का शेयर करीब 62 रुपये गिरकर 3,964.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर करीब 2 रुपये गिरकर 179.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : इस Mutual Fund स्कीम ने भी बना दिया Crorepati, आपके लिए भी है मौका
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय