नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में गिरावट आ रही थी। लेकिन सोमवार को सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। आज के कारोबार में सोना 80 रुपये महंगा होकर 33,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से तेज खरीदारी के कारण कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।
वहीं सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 370 रुपये की गिरावट के साथ 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में गिरावट औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है।
भारत में आज के सोने के भाव यहां देखें
हालांकि ट्रेडर्स का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी घरेलू बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के कारण देखने को मिली है। लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों ने इस तेजी को रोकने का काम किया है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.09 फीसद की गिरावट के साथ 1,297.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 15.38 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है। अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़ों ने ग्रीनबैक को निचले स्तर पर ला दिया है। भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 80 रुपये रिकवर होकर क्रमश: 33,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 33,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। सोने की कीमतों में बीते दिन 100 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका