नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को 20 रुपये का सिक्के (Coin of 20 rupees) के अलावा 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये और 10 रुपये के नए सिक्के भी जारी किए। यह सिक्के (Coin) दिव्यांगों के लिए खासतौर पर तैयार किए गए हैं। इन सिक्कों को वे छूकर आसानी से पहचान सकेंगे। ये सिक्के 27MM आकार के होंगे। सिक्के की आउटर रिंग 65 फीसदी कॉपर, 15 फीसदी जिंक और 20 फीसदी निकल का होगा। वहीं अंदर की डिस्क में 75 फीसदी कॉपर, 20 फीसदी जिंक और 5 फीसदी निकल होगा।
20 रुपये के नए सिक्के के फीचर्स
20 रुपये (Coin of 20 rupees) के सिक्के के सामने वाले हिस्से पर अशोक स्तंभ का निशान अंकित है। वहीं इसके नीचे 'सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। बाएं हिस्से में 'भारत' और दाएं हिस्से में 'INDIA' लिखा है। सिक्के (Coin) के पिछले हिस्से पर सिक्के का मूल्य '20' अंकित है। इसके ऊपर रुपये का चिह्न होगा। इसके अलावा इस पर अनाज को उकेरा गया है।
यह भी पढ़ें : LIC HF दे रहा FD पर SBI से ज्यादा ब्याज, ऐसे उठाएं फायदा
10 साल बाद जारी हुआ है कोई नया सिक्का
10 साल पहले मार्च 2009 में आरबीआई (RBI) ने 10 रुपये का सिक्का (Coin) जारी किया था, तब से 13 बार सिक्कों की डिजाइन बदली है, जिससे जनता के बीच अक्सर भ्रम फैलता था। जनता की शिकायत रहती है कि कुछ दुकानदार कभी-कभी 10 रुपये के सिक्के को जाली समझकर लेने से इनकार कर देते हैं। वहीं पिछले साल RBI ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें 14 प्रकार के सिक्कों (Coin) की वैधता यानी लीगल टेंडर जारी रहने की बात कही गई थी।
यह भी पढ़ें : LIC हाउसिंग फाइनेंस देगा ऐसा Home Loan, घट जाएगी आपकी EMI
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके