नई दिल्ली : गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 8 दिन से सोने के भाव लगातार गिर रहे हैं। 8 दिन में सोना अब तक 1580 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 360 रुपए गिरकर 33,070 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
इसी तरह चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव 520 रुपए गिरकर 38980 रुपए प्रति किलो हो गया। सोने और चांदी के भाव में कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट दर्ज की गई। चांदी में सिक्का निर्माताओं और इंडस्ट्री की मांग भी बहुत कम रही। भारत में सोने के आज की कीमत यहां देखें।
हालांकि बता दें कि ट्रेडर्स के मुताबकि स्थानीय ज्वेलर्स और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने का रेट गिरा। वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 1284.77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का भाव 15.06 डॉलर प्रति औंस रहा।
बता दें कि दिल्ली में 99.9 शुद्धता वाला सोना 360 रुपए की गिरावट के साथ 33070 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 360 रुपए की गिरावट के साथ 32,900 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव भी 26,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। भारत में चांदी की कीमत देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं दूसरी तरफ चांदी हाजिर का भाव भी 520 रुपए गिरकर 38,980 रुपए प्रति किलो होग गया। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 507 रुपए गिरकर 38202 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी सिक्कों का भाव भी आज स्थिर रहा। चांदी सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और बिकवाल 81 हजार रुपए पर स्थिर रहा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका