Stock Market : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी मजबूती कायम रही। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (sensex) 193.56 अंक यानि 0.53 फीसदी की मजबूती के साथ 36636.10 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (nifty) 65.55 अंक यानि 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 11,053 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं शाम को डॉलर (DOLLAR) के मुकाबले रुपया (RUPEE) करीब 8 पैसे की मजबूती के साथ 70.41 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

अन्य इंडेक्स भी बढ़े
बैंक निफ्टी में भी आज करीब 80 अंकों की बढ़त आई और बैंक निफ्टी 27600 के पार बंद हुआ है। वहीं मिडकैप इंडेक्स भी आज 85 अंक चढ़कर बंद होने में कामयाब रहा है।

Advertisement

ड्रेजिंग कार्पोरेशन में जोरदार तेजी
ड्रेजिंग कॉर्प में आज 17 फीसदी की जोरदार तेजी आई है। दरअसल सरकार चार पोर्ट को ड्रेजिंग कॉर्प में अपनी पूरी 73 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। उधर दीवान हाउसिंग के खिलाफ कोबरा पोस्ट के आरोप खारिज कर दिए गए हैं। कोबरा पोस्ट के आरोप पर एक इंडिपेंडेट सीए रिपोर्ट पेश की गई है जिसमें कंपनी को क्लीन चिट मिली है। यही वजह रही कि शेयर 12 फीसदी चढ़ा है।

Advertisement

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-BPCL का शेयर करीब 10 रुपये बढ़कर 372.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bajaj Finance का शेयर करीब 72 रुपये बढकर 2,766.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ICICI Bank का शेयर करीब 9 रुपये बढ़कर 371.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Reliance का शेयर करीब 27 रुपये बढ़कर 1,264.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 6 रुपये बढ़कर 302.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Abhinandan की रिहाई में ऐसे काम आए चीनी मोबाइल, जानें पूरा मामला

निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर्स
-Zee Entertain का शेयर करीब 14 रुपये गिरकर 470.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर करीब 5 रुपये गिरकर 188.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Axis Bank का शेयर करीब 11 रुपये गिरकर 720.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HUL का शेयर करीब 25 रुपये गिरकर 1,699.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 9 रुपये गिरकर 730.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

यह भी पढ़ें : ये हैं iPhone के 1 लाख से ज्यादा वाले फोन, खरीदने की ऐसे करें प्लानिंग